Move to Jagran APP

CM रघुवर ने किया अनावरण, छह टन कांसा-दो टन स्टील से बनी स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा

Swami Vivekananda. रांची के बड़ा तालाब में लगने वाली स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा अनिल राम सुतार ने दो करोड़ चालीस लाख रुपये में बनाई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:38 AM (IST)
CM रघुवर ने किया अनावरण, छह टन कांसा-दो टन स्टील से बनी स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा
CM रघुवर ने किया अनावरण, छह टन कांसा-दो टन स्टील से बनी स्‍वामी विवेकानंद की प्रतिमा

रांची, संजय कृष्ण। आखिकार बड़ा तालाब में आज विवेकानंद की देश की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित हो गई। शंख ध्वनि और मंत्रोचारण के बीच मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, पर्यटन मंत्री अमर बावरी, रांची सांसद रामटहल चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सीएम ने कहा कि यह प्रतिमा रांची की एक अलग पहचान देश और विश्व में निर्मित करेगी। यह क्षण गर्व का क्षण है। अब डेढ़ सौ साल पुराना बड़ा तालाब भी विवेकानंद सरोवर के नाम से जाना जाएगा। 

loksabha election banner

देश की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा : विवेकानंद की यह प्रतिमा एक साल में बनकर तैयार हुई है। इसमें छह टन कांसा व दो टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यानी कुल आठ टन की यह प्रतिमा है। मूर्तिकार अनिल राम सुतार ने बताया कि यह प्रतिमा देश की दूसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है। हालांकि विश्व में भी इतनी बड़ी प्रतिमा विवेकानंद की नहीं लगी है। सो, इसे विश्व का भी मान सकते हैं। नोएडा से यह प्रतिमा तीन खंडों में रांची आई और यहां तीनों खंडों को जोड़कर खड़ा किया गया।

पचास कारीगरों का सहयोग : इस 33 फीट की प्रतिमा निर्माण में करीब पचास कारीगरों ने भी हाथ बंटाया। मुख्य मूर्तिकार 93 वर्षीय राम वनजी सुतार, उनके बेटे अनिल राम सुतार की देखरेख में इसका निर्माण हुआ। कांसे ही यह प्रतिमा काफी खूबसूरत है। अनिल राम सुतार ने बताया कि इस प्रतिमा से रांची की एक अलग छवि भी बनेगी। इसकी लागत करीब दो करोड़ चालीस लाख है। उन्होंने बताया कि रांची के पुराने जेल में लगने वाली बिरसा मुंडा की 25 फीट की प्रतिमा भी राम सुतारजी ही बना रहे हैं।  

कौन हैं राम सुतार : राम वनजी सुतार भारत के एक सुप्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। महाराष्ट्र में इनका जनम हुआ। नोएडा में इनका विशाल स्टूडियो है। अभी गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची पटेल की प्रतिमा का निर्माण भी इन्होंने ही किया है। यही नहीं, कई महापुरुषों की बहुत विशाल मूर्तियों का निर्माण किया है। 1999 में पद्मश्री से अलंकृत किया। इन्हें पद्म भूषण पुरस्कार भी मिला। 2018 में टैगोर कल्चरल अवॉर्ड भी मिला। अभी मुंबई के लिए 250 फीट की भीमराव अंबेडर की प्रतिमा बना रहे हैं। इसके अलावा मुंबई के समुद्र में लगने वाली शिवाजी की 400 फीट की प्रतिमा भी बना रहे हैं।

154 वीं जयंती पर हुआ था प्रारूप का उद्घाटन : विवेकानंद की 154 वीं जयंती पर 12 जनवरी 2017 को आडे्र हाउस में इसके प्रारूप का उद्घाटन पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर बाउरी ने किया था। इस मौके पर रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भवेशानंद मूर्तिकार अनिल रामसुतार भी थे। तय था कि 150 वीं जयंती पर यह प्रतिमा अनावृत्त होगी, लेकिन समय से तालाब का काम नहीं हो सका। हालांकि प्रतिमा एक साल से बनकर तैयार थी। हालांकि अभी तक तालाब के सुंदरीकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.