Move to Jagran APP

Swachh Bharat Mission: स्वच्छता लीग में मेदिनीनगर, मानगो व जमशेदपुर को अवार्ड

Swachh Bharat Mission स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की स्वच्छता लीग में झारखंड के तीन शहर मेदिनीनगर मानगो और जमशेदपुर को विशेष उल्लेखनीय वर्ग का अवार्ड मिलेगा। स्वच्छता लीग में देश के 1850 से अधिक शहरों में भाग लिया था।

By JagranEdited By: Sanjay KumarPublished: Wed, 28 Sep 2022 11:54 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 11:55 AM (IST)
Swachh Bharat Mission: स्वच्छता लीग में मेदिनीनगर, मानगो व जमशेदपुर को अवार्ड
Swachh Bharat Mission: स्वच्छता लीग में मेदिनीनगर, मानगो और जमशेदपुर को अवार्ड।

रांची, राज्य ब्यूरो। Swachh Bharat Mission स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की स्वच्छता लीग में झारखंड के तीन शहर मेदिनीनगर, मानगो और जमशेदपुर को विशेष उल्लेखनीय वर्ग का अवार्ड मिलेगा। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी की संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक रूपा मिश्रा ने इस संबंध में राज्य सरकार को सूचित किया है।

loksabha election banner

जमशेदपुर।

स्वच्छता लीग में देश के 1850 से अधिक शहरों में भाग लिया था। कठिन प्रक्रिया के बाद इसमें राज्य के विभिन्न आबादी वर्ग के तीन शहर शामिल किए गए हैं। यह स्वच्छ भारत मिशन के कचरा मुक्त शहर अभियान का हिस्सा है।

मेदिनीनगर।

मेदिनीनगर को 50 हजार से एक लाख की आबादी, मानगो को एक लाख से तीन लाख की आबादी और जमशेदपुर को तीन लाख से 10 लाख की आबादी वाले शहरों के वर्ग में चयनित किया गया है।

मानगो।

30 सितंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्वच्छ शहर संवाद और तकनीकी प्रदर्शनी में चयनित शहरों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.