विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Suspected Terrorists का खुराफाती दिमाग, फेसबुक पर अशहर दानिश ने खुद को साइबर सेक्युरिटी स्पेशलिस्ट बताया

Published: Thu, 11 Sep 2025 06:30 AM (IST)Updated: Fri, 12 Sep 2025 09:07 AM (IST)

रांची से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश फेसबुक पर एक्टिव था। उसकी प्रोफाइल फोटो में इस्लामिक धार्मिक स्थल की फोटो ...और पढ़ें

रांची से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश फेसबुक पर एक्टिव था।
रांची से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश फेसबुक पर एक्टिव था।

जागरण संवाददाता, रांची। रांची से पकड़ाया संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश फेसबुक पर एक्टिव था। उसकी प्रोफाइल फोटो में इस्लामिक धार्मिक स्थल की फोटो लगी है।

उसने खुद को डिजिटल क्रिएटर और साइबर सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट बताया है। फेसबुक पर उसके 492 फालोअर्स हैं और वह 113 लोगों को फालो करता है।

होम टाउन बोकारो स्टील सिटी बताया है। जून 2024 में उसने पोस्ट कर बताया कि रांची में नई नौकरी ज्वाइन की है। खुद को रिलेशनशिप में बताया है। साल 2024 में उसने अपनी चार फोटो पोस्ट की है। इसमें एक फोटो कांके रॉक गार्डेन की है।

जिस लाज से पकड़ा गया, वहां के छात्र बने बीडीओ और दारोगा

लाज के संचालक मो ताबरक हुसैन ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है अशहर दानिश इस तरह की गतिविधि में शामिल मिलेगा।

वर्ष 2016 में लाज की शुरुआत की। जहां अधिकर गरीब परिवार के बच्चे रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं।

तबारक बताते हैं कि इसी साल लाज में रहने वाले एक छात्र ने जेपीएससी में 17वां रैंक हासिल किया। कुछ साल पहले एक छात्र दारोगा में बहाल हुआ। यहां रह चुके कितने छात्र आज शिक्षक, रेलवे और बैंक में नौकरी कर रहे हैं।

रोजाना लाइब्रेरी जाया करता था

संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश ताबरक लाज में रह कर एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। लाज के संचालक मो तबारक हुसैन ने बताया कि 16-17 महीने पहले अपने पिता के साथ मेरे लाज आया था।

उसके पिता ने बताया था कि वह रांची में रह कर एसएससी की तैयारी करेगा। तबारक ने बताया कि वह रोजाना पुरुलिया रोड स्थित लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए भी जाता था।

छह से सात घंटे बाद वह वापस लाज आ जाता था। अशहर दानिश के साथ कमरे में साथ रह रहा छात्र सेंट जेवियर्स कालेज रांची से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है।

लाज संचालक ने बताया कि दानिश के साथ रह रहे छात्र को उसकी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं थी। किसी को कोई संदेह भी नहीं हुआ। 

पूर्व में झारखंड से ये आतंकी हो चुके गिरफ्तार

lनवंबर 2023 : झारखंड एटीएस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (आइएसआइएस) के संदिग्ध हजारीबाग के पेलावल ओपी क्षेत्र के महतो टोला निवासी आतंकी मोहम्मद नसीम व गोड्डा जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहमतनगर असनबनी निवासी आरिज हसनैन को गिरफ्तार किया।

l20 जुलाई 2023 : इंटेलिजेंस ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने लोहरदगा से आइएसआइएस के संदिग्ध आतंकी फैजान उर्फ फैज को गिरफ्तार किया। वह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था।

l26 अप्रैल 2025 : धनबाद के वासेपुर से आतंकी संगठन हिज्ब-उत-ताहिर (एचयूटी) , अलकायदा इंडियान सब कंटिनेंट व आइएसआइएसों से संबद्ध चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इनमें गुलफाम हसन, आयान जावेद, शहजाद व शबनम परवीन थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।