Move to Jagran APP

विकास भारती की पानी बचाने की पहल की सुशील मोदी ने की सराहना

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी विकास भारती के कार्यो को देखने के बाद पानी बचाने के अभियान की सराहना की।

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 04:27 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 04:27 AM (IST)
विकास भारती की पानी बचाने की पहल की सुशील मोदी ने की सराहना
विकास भारती की पानी बचाने की पहल की सुशील मोदी ने की सराहना

जागरण संवाददाता, रांची : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी विकास भारती के कार्यो को देखने के लिए बुधवार को बरियातू रोड स्थित आरोग्य भवन पहुंचे। उन्होंने संस्था के सचिव पद्मश्री अशोक भगत से पूरे राज्य में संस्था की ओर से चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों की जानकारी ली। पूरे परिसर का निरीक्षण किया। पानी बचाने के लिए विकास भारती की ओर से मिंट्टी के बर्तन में भोजन तैयार करना एवं पत्तल पर खिलाने की पहल की सराहना की। उन्होंने स्वयं भोजन भी मिंट्टी के बर्तन एवं पत्तल पर किया। इस अवसर पर अशोक भगत ने कहा कि बर्तन धोने में पानी की काफी खपत होती है। विकास भारती के इस अभियान से पानी की बचत होगी साथ ही पत्तल का दोना बनाने वाले लोगों एवं मिंट्टी के बर्तन तैयार करने वालों को भी फायदा होगा। इस मौके पर झारखंड की सामाजिक, राजनीतिक एवं जनजातियों के विकास के मुद्दे पर अलग से अशोक भगत एवं सुशील मोदी के बीच चर्चा हुई। इस अवसर पर एकल अभियान के केंद्रीय पदाधिकारी ललन शर्मा, भाजपा के सूर्यमणि सिंह, सुमन कुमार, खाद्य सुरक्षा आयोग की सदस्य रंजना कुमारी, बसंत ओहदार सहित विकास भारती के कार्यकर्ता उपस्थित थे। वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रांची आए थे। रांची आने के बाद सबसे पहले विकास भारती पहुंचे थे। करीब दो घंटे से तक वहां रूके।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि सुशील मोदी पहले भी कई बार विकास भारती के कार्यो को देखने के लिए रांची के साथ-साथ गुमला बिशुनपुर भी जा चुके हैं। विकास भारती पानी बचाने के लिए अब तक लाखों पौधे लगवा चुके हैं। उनके कार्यकर्ता जल संरक्षण का प्रयास करते रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.