Move to Jagran APP

Surya Grahan 2021: आपके लिए सौभाग्‍य ला रहा ये सूर्य ग्रहण, जानें- दिन, तारीख, समय और सूतक काल डीटेल में

Surya Grahan 2021 चंद्रग्रहण के बाद इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लग रहा है। वर्ष 2021 में दूसरा सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। इस साल कुल चार ग्रहण लगने हैं। जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 27 May 2021 04:10 AM (IST)Updated: Thu, 27 May 2021 07:12 AM (IST)
Surya Grahan 2021: आपके लिए सौभाग्‍य ला रहा ये सूर्य ग्रहण, जानें- दिन, तारीख, समय और सूतक काल डीटेल में
Surya Grahan 2021: साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लग रहा है। दूसरा सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा।

रांची, जासं। Surya Grahan Timing, Surya Grahan 2021 चंद्रग्रहण के बाद इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लग रहा है। वर्ष 2021 में दूसरा सूर्यग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। इस साल कुल चार ग्रहण लगने हैं। जिनमें दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण हैं। ज्‍योतिषविदों के अनुसार वर्ष 2021 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लग रहे हैं। मई माह से ग्रहण की शुरुआत हो रही है। आखिरी ग्रहण दिसंबर महीने में लगेगा।

loksabha election banner

इस साल के 4 ग्रहणों में से एक चंद्र ग्रहण को छोड़ बाकी के 3 ग्रहण को अपने देश भारत में देखा जा सकेगा। ज्‍योतिषविदों की मानें तो इन ग्रहणों का प्रत्‍यक्ष और अप्रत्‍यक्ष प्रभाव जनमानस पर दिखेगा। ग्रहणों से देश की राजनीति पर भी खास असर देखने को मिलेगा। साल 2021 के दो सूर्य ग्रहण में एक जून और दूसरा दिसंबर में लग रहा है। दो चंद्र ग्रहणों में पहला 26 मई को लग चुका है और दूसरा नवंबर महीने में लग रहा है।

10 जून को लग रहा साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण

साल 2021 में 10 जून को पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारत, कनाडा, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप, एशिया और उत्तरी अमेरिका में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकेगा।

4 दिसंबर को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

वर्ष 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। दक्षिण अफ्रीका, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। वर्ष 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण 19 नवंबर को लग रहा है। यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, प्रशांत महासागर और ऑस्ट्रेलिया में देख पाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.