Move to Jagran APP

Surgical Strike2: जानें वायु सेना प्रमुख धनोआ का झारखंड कनेक्‍शन; देवघर में जन्‍म, रांची में पढ़ाई

Surgical Strike2 भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ के पिता रांची के जिलाधिकारी रह चुके हैं। धनोआ पाकिस्तान में जैश के ठिकाने तबाह करने में लीड रोल में रहे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 27 Feb 2019 08:53 AM (IST)Updated: Wed, 27 Feb 2019 05:33 PM (IST)
Surgical Strike2: जानें वायु सेना प्रमुख धनोआ का झारखंड कनेक्‍शन; देवघर में जन्‍म, रांची में पढ़ाई
Surgical Strike2: जानें वायु सेना प्रमुख धनोआ का झारखंड कनेक्‍शन; देवघर में जन्‍म, रांची में पढ़ाई

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। Surgical Strike2 के साथ Pulwama Terror Attack का बदला पाकिस्तान से लेने वाले भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का झारखंड से गहरा नाता है। जिस तरह पुलवामा का बदला लेकर रातों-रात इंडियन एयर फोर्स देशवासियों के दिलो-दिमाग में रच-बस गई है। अभी देश-दुनिया में कोई एक हीरो है तो वे हैं एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ।

loksabha election banner

उनकी  टीम ने मंगलवार को तड़के एक साथ 12 मिराज 2000 के साथ पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पुलवामा में अपने 44 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए छटपटा रहे देश को मरहम लगाने में वे अग्रणी भूमिका में रहे। घटना के बाद पूरे देश में शोक की लहर थी। अब भारतीय वायु सेना की इस कार्रवाई ने लोगों में जोश भर दिया है। इन बीएस धनोआ का वास्ता रांची से भी गहरा रहा है। यह रांची के लिए गर्व की बात है। लोग पुराने संदर्भों को निकालकर चर्चा कर रहे हैं। अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

एयर चीफ मार्शल धनोआ की स्कूली शिक्षा संत जेवियर स्कूल रांची में हुई है। 1964-67 में उनके पिताजी यहां डीसी, रांची के पद  पर थे।  वर्ष 1957 में एसएस धनोआ देवघर में एसडीओ के रूप में भी पदस्थापित थे। एयर चीफ मार्शल वीरेंद्र सिंह धनोआ का जन्म 7 सितंबर 1957 में देवघर में हुआ था। कारगिल युद्ध में भी वीएस धनोआ जमीनी हमले करने वाली अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर थे।  धनोआ को उत्कृष्ट सेवा के लिए कई पदक मिल चुके हैं।

बता दें कि Pulwama Terror Attack के बाद भारत ने एक और Surgical Strike करके पाकिस्तान को भौचक्का कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसे सबक सिखाया है। भारतीय वायुसेना के विमानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन जैश ए मुहम्मद के कई ठिकानों पर लेजर गाइडेड बम गिराकर नेस्तनाबूत कर दिया है। NSA अजित डोवाल ने पीएम मोदी को Surgical Strike2 के बारे में जानकारी दी है। भारतीय वायुसेना ने Pulwama Terror Attack में शहीद हुए CRPF जवानों की शहादत का बदला लिया।

 

भारतीय वायु सेना के अनुसार भारत ने 26 फरवरी को सुबह साढ़े तीन बजे हमला किया। खबर है कि भारतीय वायु सेना के मिराज 2000 विमानों का बड़े स्‍तर पर इस्‍तेमाल  था। पिछले 20 साल में मिराज ने किसी कार्रवाई में भाग नहीं लिया और अब पाकिस्तान में घुसकर न सिर्फ सफलतापूर्वक एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया, बल्कि सुरक्षित वापस भी लौट आए।

वायुसेना के सूत्रों के अनुसार गुलाम कश्मीर में 1000 किलो बम गिराए। इस स्ट्राइक में 12 मिराज 2000 जेट ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि गुरुवार 14 फरवरी को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद ने Pulwama Terror Attack को अंजाम दिया था। आतंकवादियों की इस कायराना हरकत में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों ने CRPF के काफिले को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.