Move to Jagran APP

पेशी को आए कैदियों से गांजा भेजा जाता था जेल, कोर्ट परिसर में हुआ खुलासा Ranchi News

Jharkhand. रांची के कोर्ट परिसर में कैदियों को गांजा सप्लाई करने में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। मौके से दो लोग फरार हो गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 12:40 PM (IST)
पेशी को आए कैदियों से गांजा भेजा जाता था जेल, कोर्ट परिसर में हुआ खुलासा Ranchi News
पेशी को आए कैदियों से गांजा भेजा जाता था जेल, कोर्ट परिसर में हुआ खुलासा Ranchi News

रांची, राज्य ब्यूरो। रांची के कोर्ट परिसर में गांजे की तस्करी चलने के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। खास बात यह है कि यहां पेशी के लिए आए कैदियों के जरिए गांजा जेल में भेजने का पूरा खेल चलाया जाता था। इसका खुलासा शुक्रवार को तब हुआ, जब कैदी को गांजा सप्लाई कर रहे एक युवक को वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। गांजा सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार युवक महताब है। वह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कचनार टोली का रहने वाला है।

loksabha election banner

पुलिस ने उसके पास से गांजा भी बरामद किया है। सिविल कोर्ट परिसर के पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार महताब को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस महताब से पूछताछ कर रही है कि वह कब से इस धंधे में है और उसके साथ इस धंधे में और कौन-कौन हैं। उसे कितना कमीशन मिलता है, जिस कैदी को वह गांजा देने आया था, उससे उसकी जान-पहचान कैसे है, किसके कहने पर वह गांजा पहुंचाने आया था.. आदि बिंदुओं पर भी पूछताछ हो रही है।

अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि सिविल कोर्ट परिसर में कैदियों को गांजा पहुंचाने के लिए तीन लोग आए थे। पुलिस की नजर पड़ते ही दो आरोपित फरार हो गए, एक ही युवक पकड़ा गया। महताब ने अपने साथियों के बारे में अब तक पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। कोर्ट में पुलिस जब महताब को पकड़ी, तब उसके पास प्लास्टिक की छोटी-छोटी पुडिय़ा में पैक गांजा मिले। बरामद गांजा कोतवाली थाने में रखा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.