Move to Jagran APP

रांची पहुंचे सुखबीर सिंह बादल, झारखंड में अकाली दल के विस्‍तार पर की चर्चा Ranchi News

सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन गिल पूर्वी भारत के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह ने सुखबीर सिंह बादल से आग्रह किया कि झारखंड में शिरोमणि अकाली दल का विस्तार किया जाए।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 12:34 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 12:34 PM (IST)
रांची पहुंचे सुखबीर सिंह बादल, झारखंड में अकाली दल के विस्‍तार पर की चर्चा Ranchi News
रांची पहुंचे सुखबीर सिंह बादल, झारखंड में अकाली दल के विस्‍तार पर की चर्चा Ranchi News

रांची, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को सिख प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर झारखंड में पार्टी के विस्‍तार पर चर्चा की। शहर के रेडिसन ब्ल्यू होटल में हुई इस चर्चा में उनके साथ शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रेम सिंह चंदूमाजरा, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन गिल पूर्वी भारत  के अध्यक्ष तजेंद्र सिंह  ने सुखबीर सिंह बादल से आग्रह किया कि झारखंड में शिरोमणि अकाली दल का विस्तार किया जाए और सिख समाज के नौजवान पीढ़ी को झारखंड राजनीति में सक्रिय रूप से भी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो।

loksabha election banner

भाजपा कार्यसमिति सदस्य बलबीर सिंह सलूजा, रंजीत सिंह हैप्पी, नवजोत सिंह अलंग, परमजीत सिंह चाना और सिख समाज के सदस्यों ने बताया कि झारखंड में सिख और पंजाबी समाज कई सारे सामाजिक और प्रशिक्षण संस्थानों के साथ झारखंडवासियों की सेवा कर रहा है। बिहार की राजधानी पटनामें सिख धर्मस्‍थल तख्त श्री हरमंदिर साहिब के कारण सिखों का समाज सेवा का दायित्व और भी बढ़ जाता है।

सुखबीर बादल जी ने इसपर विचार कर जल्द ही झारखंड के सिख समाज के शिष्टमंडल के साथ पंजाब में मिलकर विचार कर सभा का आयोजन करने का आश्वासन दिया। बाद में सुखबीर सिंह बादल अपने शिष्टमंडल के साथ बोकारो रवाना हो गए। जहां पर गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सुसज्जित दीवान को दर्शन करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.