Move to Jagran APP

डांस रियलिटी शो के फाइनल में पहुंचा रांची का सुभाष Ranchi News

Jharkhand. रांची के पाजेब डांस एकेडमी से डांस के गुर सीखने वाले सुभाष ने ईटीवी तेलुगु चैनल पर प्रसारित होने वाले शो के फाइनल में जगह बना ली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 01:28 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 05:41 PM (IST)
डांस रियलिटी शो के फाइनल में पहुंचा रांची का सुभाष Ranchi News
डांस रियलिटी शो के फाइनल में पहुंचा रांची का सुभाष Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के हजारों युवाओं के सपनों को एक लड़का नेशनल टेलीविजन स्क्रीन पर जी रहा है। अपर चुटिया का रहने वाला सुभाष कुमार डांस के रियलिटी शो धी-जोड़ी के फाइनल में पहुंच चुका है। देश भर में देखे जाने वाले इस शो का प्रसारण हर बुधवार को ईटीवी तेलुगु चैनल पर होता है। अभिनेत्री प्रिया मन्नी, कोरियोग्राफर शेखर मास्टर और एनी इस शो को जज कर रही हैं। देश भर के डांसर्स के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुभाष के साथ तीन और लोगों ने फाइनल्स तक का सफर तय किया है।

loksabha election banner

फाइनल्स की शूटिंग अभी तक नहीं हुई है। सितंबर माह तक आप शो का फाइनल अपने टीवी स्क्रीन पर देख सकेंगे। सुभाष के पिता महतो रांची में ही व्यवसायी हैं, माता विनीता देवी गृहणी है। सुभाष अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं। इन्होंने लाला लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल से स्कूलिंग की है। वे बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही डांस का शौक है। स्कूल के अलावा रांची के कई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। वे रांची के पाजेब डांस एकेडमी में डांस सीखा है। इसमें डांस टीचर राजू तिर्की, राहुल कुमार और दोस्त रिया ने उन्हें सहयोग किया है।

बॉलीवुड पर हैं सुभाष की नजरें

छोटी सी उम्र में सुभाष के बड़े ख्वाब हैं। वे डांस को अपना पैशन मानते हैं और इसी में अपना करियर देखते हैं। सुभाष चाहते हैं कि वे बॉलीवुड में उन्हें डांस का मौका मिले। वे इसके लिए बकायदा मेहनत भी कर रहे हैं। उनका फेवरेट डांस फॉर्म कंटेपररी है। रांची के युवाओं से वे कहना चाहते हैं कि छोटे शहर से होना आपकी सफलता पर कोई बाधा नहीं डालता है। बस अपनी मेहनत पर भरोसा करें। सुभाष चाहते हैं कि रांची के डांस के साथ अन्य कला को भी बढ़ावा मिले।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.