विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी गड़बड़ी के खिलाफ सड़क पर छात्र, दिशोम गुरु को दी श्रद्धांजलि; 5 और अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे

Published: Tue, 04 Aug 2026 03:09 PM (IST)

रांची में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों का विरोध जारी है। दिशोम गुरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि ...और पढ़ें

HighLights

  1. रांची में जेपीएससी-जेएसएससी गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन।

  2. दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि, पांच अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे।

  3. छात्रों ने मुख्यमंत्री से सिस्टम पर कड़ा फैसला लेने की अपील की।

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी, जेएसएससी (सीजीएल) और कई दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी रखे हुए हैं।

इस बीच प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि, "आज दिशोम गुरु की पुण्यतिथि है। अपने प्रेरणा-स्रोत के नक्शेकदम पर चलते हुए, हम आज यहां इकट्ठा हुए हैं। आज हमारे कुछ रचनात्मक कार्यक्रम हैं। हम दिशोम गुरु के लिए श्रद्धांजलि मार्च निकालेंगे। आज से हमारे पांच साथी भूख हड़ताल पर हैं।"

प्रदर्शनकारी ने आगे कहा कि, " मुख्यमंत्री को कड़ा फैसला लेना चाहिए और हम सब उनके साथ हैं। हमारी लड़ाई मुख्यमंत्री से नहीं है। हमारी लड़ाई किसी पार्टी से नहीं है। हमारी लड़ाई उस खराब सिस्टम से है जिसने पूरे तंत्र पर कब्जा कर लिया है। हम यह भी भरोसा दिलाते हैं कि हमारा मंच किसी भी राजनीतिक पार्टी का मंच नहीं बनेगा।"

सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की अपील

इससे पहले जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। छात्रों ने मीडिया के समक्ष आंदोलन की आगामी रणनीति साझा की, अपनी मांगों को विस्तार से रखा और मीडिया के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की अपील की।

इनपुट- एएनआई के साथ

यह भी पढ़ें- 'JPSC और JSSC में बेची गईं नौकरियां', नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप; CBI जांच की मांग