Move to Jagran APP

Lockdown Extended: झारखंड में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच और सख्‍त होगी पुलिस

Lockdown Extended लॉकडाउन इंप्लीमेंटेशन टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सख्ती बरतने का आदेश दिया है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 11:53 AM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 12:00 PM (IST)
Lockdown Extended: झारखंड में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच और सख्‍त होगी पुलिस
Lockdown Extended: झारखंड में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच और सख्‍त होगी पुलिस

रांची, जासं। लॉकडाउन इंप्लीमेंटेशन टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सख्ती बरतने का आदेश दिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन, शारीरिक दूरी का पालन नहीं होना खतरनाक हो सकता है। राज्य में लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा है।

loksabha election banner

जिलों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त बल

कोरोना वायरस के बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए राज्य में अब और सख्ती शुरू होने जा रही है। इसके लिए जिलों में अतिरिक्त बल लगाए जाने हैं। रिजर्व में रखे गए बलों को भी विधि-व्यवस्था को संभालने में लगाया जाएगा। सभी जिलों के उपायुक्त व एसएसपी-एसपी को पूरे मामले की समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार बल का प्रयोग करने को कहा गया है, ताकि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे लोगों को रोका जा सके।

सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त कर्मियों को वापस लेगा पुलिस मुख्यालय

झारखंड पुलिस मुख्यालय सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रतिनियुक्त सभी कर्मियों को वापस लेगा। इतना ही नहीं, जिस जिले में पुलिस प्रशिक्षण संस्थान हैं, उस जिले को छोड़कर बाहर के जिलों में कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों के साथ जो चतुर्थवर्गीय कर्मी रह रहे हैं, उन्हें भी वापस मुख्यालय में योगदान देने का आदेश जारी हो गया है। यह आदेश एडीजी प्रशिक्षण अनिल पाल्टा ने दिया है। उन्होंने झारखंड पुलिस एकेडमी हजारीबाग के निदेशक, जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट के डीआइजी, जेएपीटीसी पदमा के एसपी, सीटीसी मुसाबनी के एसपी, आइटीएस होटवार के एसपी व टीटीएस जमशेदपुर के प्राचार्य को पत्राचार कर तीन दिनों के भीतर ऐसे कर्मियों की सूची मांगी है, ताकि उनकी ड्यूटी पर आगे कोई निर्णय लिया जा सके। एडीजी ने डीजीपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग का हवाला देते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.