कुनबा बढ़ाने में जुटा झारखंड मुक्ति मोर्चा
झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े नेताओं का जुटान हुआ। हेमंत सोरेन ने इन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई।
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने कुनबे की विस्तार की कवायद तेज की है। इसके तहत तमाम जिला इकाइयों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रभावी और सक्रिय रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को संग संग जोड़ें। संगठन की नीतियों में विश्वास को शामिल कराने के लिए पहली शर्त रखी गई है। यह भी कहा गया है कि पार्टी में शामिल कराने के पहले व्यक्ति के संबंध में जांच-पड़ताल के साथ-साथ केंद्रीय कमेटी की भी स्वीकृति अवश्य लें। अवसरवादी नेताओं से बचने की नसीहत भी केंद्रीय कमेटी ने दी है। इस मुहिम के तहत सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े नेताओं का जुटान हुआ। हेमंत सोरेन ने इन्हें संगठन की सदस्यता दिलाई।
ओरमाझी प्रखंड के सैकड़ों लोग झामुमो में शामिल हुए। इसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुदुस अंसारी के नेतृत्व में रोपन उराव, जया भाई, फौजी भाई, मो.सईद, राजन अली, मो.सैयद अंसारी, जाकिर अंसारी, जिब्रील अंसारी, सलीम अंसारी, तबरेज खान, सलीम खान, मकबूल अंसारी, आफ़लब आलम, मोहिद अंसारी, नूर मोहम्मद, मोनिस अख्तर, मनी रहीं सरवर अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय नौसेना में रहे राजेंद्र राय आज होंगे शामिल समाजसेवी तथा ईशान स्किन केयर अस्पताल के निदेशक राजेंद्र कुमार राय (लाल साहब) अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उन्होंने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। शिबू सोरेन के आदशरें और हेमंत सोरेन के नेतृत्व से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है। नागवंशी राजपरिवार से ताल्लुक रखनेवाले राजेंद्र राय खूंटी जिले के रायसिमला गाव के मूल निवासी हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना में 15 वर्ष की सेवा दी है और बहादुरी के लिए कई मेडल हासिल किए हैं। कारगिल युद्ध के दौरान वह आइएनएस राजपूत पर तैनात थे।