Move to Jagran APP

नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चयन में अभी और देरी, पार्टी को खल रही कमी

Jharkhand Congress. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष विहीन है। इस दौरान एक पखवारे से अधिक का समय बीत गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 08:40 PM (IST)
नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चयन में अभी और देरी, पार्टी को खल रही कमी
नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के चयन में अभी और देरी, पार्टी को खल रही कमी

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के इस्तीफे के बाद नया नाम चुनने में इस बार जरूरत से ज्यादा देरी हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा था कि दो-तीन दिनों में अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी, लेकिन एक पखवारा कैसे बीत गया, कोई समझ भी नहीं पाया। प्रदेश कांग्रेस एक पखवारा से अधिक समय से अध्यक्ष विहीन है और जाहिर सी बात है कि झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कहीं न कहीं इसकी कमी हर स्तर पर खल रही है।

loksabha election banner

डॉ. अजय कुमार ने विगत 9 अगस्त को ही औपचारिक तौर पर अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी और राहुल गांधी को लिखा पत्र भी सार्वजनिक किया था। इसके बाद से नए अध्यक्ष के लिए कवायद चल रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह भी अपनी ओर से सभी वरिष्ठ नेताओं को टटोल चुके हैं। उनका मंतव्य जानकार आलाकमान को जानकारी भी दे चुके हैं। इसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर कवायद तेज हुई है।

आश्चर्य की बात यह है कि डॉ. अजय कुमार का इस्तीफा सोशल मीडिया में आने के बावजूद अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है और औपचारिक तौर पर अभी भी वही प्रदेश कांग्रेस के मुखिया हैं। यही कारण है कि डॉ. अजय कुमार के ट्विटर हैंडल पर अभी भी उनका परिचय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर लिखा हुआ है। नए अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के कई नेता फिलहाल नई दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। इन नेताओं में सबसे आगे सुबोधकांत सहाय हैं। सहाय के साथ-साथ कई और विधायक तथा पूर्व सांसद दिल्ली में कैंप कर रहे हैं। ये लोग नए अध्यक्ष की घोषणा तक वहीं रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.