यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Day-Night Match: तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता... दुधिया रौशनी में आज से अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी
State Level Kabaddi Competition 2022 कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में राज्य स्तरीय 17वीं जूनियर बालक व बालिका की ...और पढ़ें

झुमरीतिलैया, संस। State Level Kabaddi Competition 2022 कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में राज्य स्तरीय 17वीं जूनियर बालक व बालिका की कबड्डी टीम कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया में शुक्रवार की संध्या 5:30 बजे से डे-नाइट मैच अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। मैच में विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार में आयोजित होनेवाली बालिका तथा उत्तराखंड में आयोजित होनेवाले बालक वर्ग की कबड्डी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी पूरी।
संघ के महासचिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय मैच में विभिन्न जिलों के लगभग 700 बालक और बालिका प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें टाटा स्टील, बोकारो, विभावि, ब्रह्मर्षि धनबाद, बिरसा कबड्डी एकेडमी की टीम शामिल है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए सीएच स्कूल मैदान में दूधिया रौशनी की व्यवस्था की गई है। मैच में कई ऐसे खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कोडरमा जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कबड्डी ग्रामीण क्षेत्र का महत्वपूर्ण खेल है। कोडरमा को राज्य स्तरीय मैच कराने का जो दायित्व दिया गया है, यह गौरव की बात है। तीन दिनों तक कोडरमा के लोग इस मैच का आनंद ले सकेंगे।
आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष मो: तौफिक हुसैन, सह सचिव विजय साव, दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य खिलाड़ी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
