लुभा रहा इस्कान मंदिर, कई पंडालों के पट खुले
जासं, रांची : शहर में कई पंडालों के पट खोल दिए गए हैं। पट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग
जासं, रांची : शहर में कई पंडालों के पट खोल दिए गए हैं। पट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। बकरी बाजार और स्टेशन रोड जनसैलाब उमड़ रहा है। मां के दिव्य रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भव्य और इस्कान मंदिर के प्रारूप का बना बकरी बाजार का पंडाल देखने लोग संध्या सात बजे से उमड़ने लगे थे। धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई। रेलवे स्टेशन के पंडाल में झारखंड की संस्कृति को देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। बकरी बाजार के बाद सबसे ज्यादा भीड़ इसी पंडाल पर देखी गई। इसके बाद राजस्थान मित्र मंडल की ओर भी श्रद्धालु आए। यहां दर्शन करने के बाद ओसीसी क्लब में के पंडाल का दीदार किया। रांची रेलवे स्टेशन पर अधिक आवाजाही के कारण यहां सर्वाधिक भीड़ रही। लोग प्रतिमा को निहार रहे थे और विशाल मांदर को। षष्ठी को भी पंडाल के पट खुलेंगे और बाकी पंडाल सप्तमी को खुलेंगे। लोग आधी रात तक पंडालों के दर्शन करते रहे। वहीं चौधरी बगान, हरमू रोड ब्रह्माकुमारी विवि द्वारा तैयार जीती-जागती जीवंत झांकियां दिव्य संदेश दे रही हैं। आकाशवाणी रातू रोड के सामने चांदमल स्कूल के समीप आकाशवाणी होटल में ब्रह्माकुमारी विवि द्वारा पूजा पंडाल लगाया गया है, जिसका उद्घाटन एचइसी के सीएमडी अविजित घोष ने किया। उन्होंने कहा कि भारत की माताओं, बहनों, ब्रह्मा कन्याओं ने विविध रूपों में विविध प्रकार से जनमानस का कल्याण किया। इसलिए उनकी पूजा एक नहीं नौ-नौ स्वरूपों में हो रही है। मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि भटकते हुए पथभ्रष्ट इंसान को नारी ही सद्मार्ग पर लाती हैं।