Move to Jagran APP

निगम में बढ़ायी जाए कर्मियों की संख्या : मुंडा

धूमधाम से मना रांची नगर निगम का स्थापना दिवस समारोह

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 07:35 AM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 07:35 AM (IST)
निगम में बढ़ायी जाए कर्मियों की संख्या : मुंडा
निगम में बढ़ायी जाए कर्मियों की संख्या : मुंडा

जागरण संवाददाता, रांची : राजधानी में जनता के कार्यो को पूरा करने वाले नगर निगम का दायित्व बढ़ गया है। यह बात सच है कि तुलनात्मक रूप में कर्मियों की क्षमता नहीं बढ़ी है। ऐसे में जरूरी है कि इस दिशा में प्रशासन पहल करे। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहीं। वह राची नगर निगम के 41 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारियों का प्रकोप होना गंभीर बात है। निगम के कर्मियों को प्रशिक्षण देकर इसे रोकने की पहल की जानी चाहिए। समारोह का आयोजन बुधवार को निगम परिसर में किया गया।

prime article banner

इस दौरान मेयर आशा लकड़ा और हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित निगम के सभी कर्मचारी मौजूद थे। मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि निगम पर शहर के विकास का जिम्मा है। विकास योजनाएं बनाने से पहले राची की मानसिकता को समझना आवश्यक है। कभी यह शहर हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध था। ऐसे में अगर यहा बारिश होती भी थी, तो यहा जलजमाव नहीं होता था। दूसरी ओर इसी शहर में जल जमाव की समस्या गंभीर हो चली है। निगम ने कई काम किए हैं। विकास का खाका खींचा गया है। स्मार्ट सिटी को लेकर भी जोर-शोर से काम चल रहा है। कई नई योजनाएं जल्द ही धरातल पर उतरने वाली हैं। यह सुखद है।

इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि जनता की समस्या दूर करने के लिए निगम को कई कार्य करने होंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.