Move to Jagran APP

धौनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी क्या अपनी नई पारी मुंबई महानगर से शुरू करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Nov 2020 05:29 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2020 05:29 AM (IST)
धौनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला
धौनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला

जागरण संवाददाता, रांची : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी क्या अपनी नई पारी मुंबई महानगर से शुरू करेंगे। जब से प्रशंसकों को यह मालूम हुआ कि माही अपने सपनों का घर मुंबई में बना रहे हैं, तब से यह प्रश्न उनके जेहन में कौंध रहा है कि रांची छोड़ माही क्या मुंबई में शिफ्ट होंगे? क्या वे फिल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाएंगे?

loksabha election banner

यह प्रश्न तब खड़ा हुआ जब इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वालीं धौनी की पत्नी साक्षी ने मुंबई में अपने नए घर की तैयारियों की झलक दिखाई हैं। दरअसल, साक्षी धौनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो वीडियो शेयर किए हैैं। इनमें साक्षी ने अपने सपनों के नए घर को बनते हुए दिखाया है। देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग घर को बनाने में लगे हैं। इस पर एक जगह लिखा है- 'मेरा नया घर।' वहीं, साक्षी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि यह उनका और उनके पति महेंद्र सिंह धौनी के सपनों का घर है, जो कि मुंबई में तैयार हो रहा है।

मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धौनी परिवार के साथ सिमलिया स्थित अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं। लेकिन, जिस तरह से साक्षी ने अपने मुंबई वाले घर की बात शेयर की है, तो ऐसे में प्रशंसकों के मन में यह सवाल भी जन्म ले रहा है कि क्या धौनी का परिवार राची से मुंबई शिफ्ट हो जाएगा। हालांकि, इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि धौनी कई बार कह चुके हैं कि क्रिकेट छोड़ने के बाद वे रांची में ही रहेंगे। बता दें कि महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लिया है।

-----------------

यामहा मोटरसाइकिल में घूम रहे हैं माही

इंडियन प्रीमियर लीग खेल दुबई से वापस लौटने के बाद तीन दिन घर में आराम करने के बाद धौनी सोमवार को अपनी पुरानी यामहा मोटरसाइकिल से घूमने निकले। सुबह से जब घर से निकले तो यह माना जा रहा था कि वे जेएससीए स्टेडियम जायेंगे लेकिन शहर वे सिमलिया से धुर्वा तक भ्रमण कर वापस लौट आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.