विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब रांची से अहमदाबाद के लिए भी शुरू हो रही विमान सेवा, स्पाइसजेट 20 दिसंबर से शुरू करेगी सेवा

By Kanchan SinghEdited By:
Published: Mon, 30 Nov 2020 12:18 PM (IST)

स्पाइसजेट एयरलाइंस की सेवा शुरू होने के बाद रांची से अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवा उपलब्ध हो जाएगी। अभी ...और पढ़ें

स्पाइसजेट एयरलाइंस रांची से विमान सेवा की शुरुआत करने जा रही है
स्पाइसजेट एयरलाइंस रांची से विमान सेवा की शुरुआत करने जा रही है

रांची (जागरण संवाददाता) । रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट एयरलाइंस अपनी विमान सेवा की शुरुआत करने जा रही है। स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान रांची एयरपोर्ट से अहमदाबाद, दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। स्पाइसजेट की फ्लाइट सेवा 20 दिसंबर से शुरू हो जाएगी।

अभी रांची से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और मद्रास के लिए उड़ान सेवा है। स्पाइसजेट एयरलाइंस की विमान सेवा शुरू होने के बाद रांची से अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवा उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा,  स्पाइसजेट दिल्ली और मुंबई के लिए भी विमान सेवा देने जा रही है। इस तरह रांची के बिरसा मुंडा  एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट का इजाफा हो जाएगा। स्पाइस जेट की फ्लाइट का शेड्यूल जल्द ही जारी हो जाएगा। गौरतलब है कि अभी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रोज 17 उड़ानों की अनुमति है। रविवार को एयरपोर्ट से कुल 15 फ्लाइट ने उड़ान भरी। इन फ्लाइट्स में 2741 लोग दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, मद्रास, कोलकाता आदि शहरों से रांची आए हैं। जबकि रांची से 2520 यात्री इन शहरों को गए हैं।