इस बार शोभा बढ़ाएगी सोने की राखी, जानिए-क्या है खासियत
सोने की राखियों में स्टोन वर्क, कुंदन वर्क और फूलों की डिज़ाइन लोकप्रिय है।
सुरभि, रांची। सावन आते ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार राखियों के नए कलेक्शन से सज गए हैं। बाजार में दस रुपये के रेशमी धागे से लेकर स्टोन, मोती और सोना-चांदी की भी राखियां उपलब्ध हैं। बहनें अपनी पसंद की राखी से भाई की कलाई सजा सकती हैं।
बदलते ट्रेंड और लोगों की पसंद को देखते हुए इस बार राखी के बाजार में राखी की नई रेंज काफी लुभा रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक से बढ़कर एक डिजाइन की राखियां बाजार में नजर आ रही हैं।
बच्चों के लिए डोरेमोन, छोटा भीम और शिनचैन काटरून कैरेक्टर वाली राखियों की डिमांड है, वहीं बड़ों के लिए सोना-चांदी की राखियों की भी डिमांड है।
शुरू हो गई राखी की खरीदारी
रक्षाबंधन के लिए राखी की खरीदारी शुरू हो चुकी है। जिनके भाई बाहर रहते हैं और रक्षाबंधन पर घर नहीं आ पा रहे हैं, उनको स्पीड पोस्ट और डाक के जरिये राखियां भेजने के लिए बहनें पहले ही राखियों की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में राखी खरीदने के लिए दुकानों में भीड़ लग रही है। वैसे तो रक्षाबंधन पर रेशम का धागा ही काफी होता है, लेकिन बदलते दौर में राखियां भी बदल गई हैं।
ऐसे बनती है गोल्डेन राखी
गोल्ड या सिल्वर राखियों की मेकिंग भी किसी दूसरे जेवर की तरह ही होती है। पहले डिजाइन बनाकर उसके अनुसार मशीन से पीस कटिंग होती है। बाद में इन्हें कारीगर जोड़ते हैं। यही प्रोसेस चांदी में भी अपनाई जाती है।कैसी-कैसी राखियां1बाजार में सोने और चांदी की राखियों में कई वेराइटी उपलब्ध हैं। सोने की राखियों में स्टोन वर्क, कुंदन वर्क और फूलों की डिज़ाइन लोकप्रिय है। वाइट गोल्ड राखियों की भी मांग अच्छी है। चांदी की राखियां भी लोगों को लुभा रही हैं। चांदी की राखी में सोने का पानी चढ़ा राखी चलन में है।
सर्राफा व्यापारियों के यहां जुट रही भीड़
अब बहनों को भाई की कलाई सजाने के लिए सोने और चांदी की राखियां भा रही हैं। राखियों को खरीदने के लिए सर्राफा व्यापारियों के यहां खासी भीड़ उमड़ रही है। त्योहार के लिए सर्राफा व्यापारियों ने भी कई तैयारियां की हैं। छह ग्राम में तैयार की गई सोने की राखी की कीमत 15 से 20 हजार रुपये के आसपास है। वही दस ग्राम के राखियों की कीमत 30 हजार रुपये है। हालांकि इन राखियों को उच्च एव मध्यमवर्गीय तबका ही ज्यादा पसंद करते है।
राखियों में कई वेराइटी उपलब्ध
बाजार में सोने और चांदी की राखियों में कई वेराइटी उपलब्ध हैं। सोने की राखियों में स्टोन वर्क, कुंदन वर्क और फूलों की डिज़ाइन लोकप्रिय है। वाइट गोल्ड राखियों की भी मांग अच्छी है। चांदी की राखियां भी लोगों को लुभा रही हैं। चांदी की राखी में सोने का पानी चढ़ा राखी चलन में है।
मल्टीपर्पस राखी भी है मौजूद
ये राखियां सिर्फ रक्षा बंधन में ही नहीं, बल्कि पूरे साल पहनी जा सकती है। इनकी ऐसी डिजाइनिंग की जाती है कि इन्हें बाद में ब्रेसलेट, पेंडेंड, कड़ा, चेन आदि रूप में भी लोग पहन सकें। खास बात यह है कि राखी में लगे ओम या स्वास्तिक को बाद में पेंडुलम की तरह गले में पहना जा सकता है। सर्राफा व्यापारी प्रवीर तुलसयान बताते हैं कि रक्षाबंधन पर इस बार भी चांदी और सोने की राखियां तैयार की गई हैं। इन राखियों को लेकर खासी डिमांड रहती है। आज कल लोग इन्हें खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे है।
यह भी पढ़ेंः 28 विधायकों से इस्तीफा दिलवा गिरा देंगे सरकारः सालखन मुर्मू