एसीबी को मिले छह विशेष दंडाधिकारी
रांची : राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में छह विशेष दंडाधिकारियों की तै
रांची : राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में छह विशेष दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी है। अतिरिक्त प्रभार के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियोंको इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, निलंबन मुक्त हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के दो पदाधिकारियों का पदस्थापन कर दिया गया है।
कार्मिक विभाग ने शाहिद अख्तर, उप सचिव, राजस्व पर्षद तथा मनोज कुमार रंजन, डीएसएलआर, रांची को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में विशेष दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वहीं, उपनिदेशक, कल्याण-उत्तरी छोटानागपुर को प्रमंडलीय निगरानी कोषांग-हजारीबाग, दिलेश्वर महतो, निदेशक लेखा प्रशासन को दुमका, अमित कुमार, निदेशक लेखा प्रशासन को चाईबासा तथा प्रदीप कुमार प्रसाद, अपर समाहर्ता-पलामू को पलामू प्रमंडलीय निगरानी कोषांग में विशेष दंडाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह, निलंबन से मुक्त हुए विजय केरकेट्टा को जामताड़ा का कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, चंदन प्रसाद को प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर पदस्थापन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को सेवा सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।
----