Move to Jagran APP

नक्सलियों से साठगांठ में सपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव गिरफ्तार

Keshwar Yadav arrested. पुलिस ने रांची के नामकुम से समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 12:37 PM (IST)
नक्सलियों से साठगांठ में सपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव गिरफ्तार
नक्सलियों से साठगांठ में सपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, रांची। छत्तीसगढ़ की बलरामपुर जिले की पुलिस की एक टीम ने रांची के नामकुम से समाजवादी पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। केश्वर मूल रूप से पलामू के पांकी के रहने वाले हैं और नामकुम में अपना मकान बनाकर रह रहे थे। वे पार्टी की टिकट पर चतरा लोक सभा सीट से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस ने उन्हें नक्सल संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

पुलिस उन्हें लेकर छत्तीसगढ़ चली गई है। केश्वर यादव को गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस उनके घर से उठाया। उनपर भाकपा माओवादियों के साथ संबंध का आरोप है। छत्तीसगढ़ में पूर्व में गिरफ्तार नक्सलियों की स्वीकारोक्ति बयान पर ही केश्वर यादव पकड़े गए हैं। पिछले दो दिनों से झारखंड में कैंप कर रही छत्तीसगढ़ पुलिस के अनुसार झारखंड के गढ़वा सीमा पर बलरामपुर जिले में नक्सलियों ने ट्रकों में आग लगा दी थी।

इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने घटना में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार किया तो केश्वर का भी नाम सामने आया। पुलिस की पूछताछ में ही नक्सलियों ने बताया कि उनका कमांडर केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव है, जो रांची के नामकुम में रहता है। इसी सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस रांची आई और केश्वर को उठाकर अपने साथ ले गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.