Move to Jagran APP

Weather Update: 24 घंटे में समूचे झारखंड में सक्रिय होगा मानसून, आज होगी भारी बारिश-वज्रपात Ranchi News

मौसम पूर्वानुमान में मंगलवार को झारखंड के कई जिलों में गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 06:09 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 08:04 PM (IST)
Weather Update: 24 घंटे में समूचे झारखंड में सक्रिय होगा मानसून, आज होगी भारी बारिश-वज्रपात Ranchi News
Weather Update: 24 घंटे में समूचे झारखंड में सक्रिय होगा मानसून, आज होगी भारी बारिश-वज्रपात Ranchi News

रांची, जासं। दक्षिण-पश्चिम मानसून आगामी 24 घंटे में पूरे राज्य में सक्रिय होगा। समूचे झारखंड में भारी बारिश होगी। वज्रपात की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान में आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और एक-दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। जबकि मंगलवार को पूरे राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व उत्तरी ओडिशा, पश्चिम बंगाल व बांग्लादेश से जुड़े तटीय क्षेत्रों में बना निम्न दाब क्षेत्र प्रभावी हो चुका है। फिलहाल यह सिस्टम उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल और ओडिशा से जुड़े तटीय क्षेत्रों में स्थित है। फिलहाल मानसून टर्फलाइन उत्तरी-पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के सेंटर प्वाइंट से होते हुए हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड व गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक स्थित है। सोमवार को दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने शाम 5:30 बजे तक 6.0 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। 

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई
कोडरमा : 66.8 मिमी., चंद्रपुरा, मैथन : 40 मिमी., बालूमाथ, सतगांवा, तोरपा, जरमुंडी : 30 मिमी., राजमहल, रायडीह, गुमला, चतरा : 20 मिमी., कुरडेग, रांची, हिरणपुर : 10 मिमी.।  

सोमवार का तापमान (डि.से. में)
शहर    अधिकतम   न्यूनतम

रांची     31.0        24.6

कांके    31.6        24.2

जमशेदपुर 33.6       26.4

डालटनगंज 36.0      26.5

बोकारो     24.6      25.7

चाईबासा   32.6      23.8

दुमका      35.4      27.3

पाकुड़      36.4      26.7


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.