Move to Jagran APP

Weather Update: अच्छी बारिश से लोहरदगा निहाल, गोड्डा-पाकुड़ अब भी बेहाल

झारखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बावजूद अब तक 38 फीसद कम वर्षापात रेकॉर्ड की गई है।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 08 Jul 2019 07:44 AM (IST)Updated: Mon, 08 Jul 2019 07:44 AM (IST)
Weather Update: अच्छी बारिश से लोहरदगा निहाल, गोड्डा-पाकुड़ अब भी बेहाल
Weather Update: अच्छी बारिश से लोहरदगा निहाल, गोड्डा-पाकुड़ अब भी बेहाल

रांची, जासं। विलंब से मानसून के आगमन को लेकर किसान काफी परेशान हैं। राज्य के किसी जिले में मूसलधार बारिश हो रही है तो कहीं बारिश दगा दे रही है। एक जून से लेकर अब तक पूरे राज्य में 38 फीसद कम बारिश हुई है। जबकि लोहरदगा में स्थिति सामान्य हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार लोहरदगा में सामान्य की अपेक्षा दो फीसद अधिक बारिश हुई है।

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज और सिमडेगा की स्थिति अन्य जिलों से बेहतर है। पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज में सामान्य बारिश की अपेक्षा दो फीसद कम बारिश हुई है। जबकि सिमडेगा में 17 फीसद कम। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार सबसे भयावह स्थिति गोड्डा और पाकुड़ की है। यहां सामान्य बारिश की अपेक्षा अब तक 80 फीसद कम बारिश हुई है। रांची में पिछले दो दिनों की बारिश के बाद भी अब तक 35 फीसद कम बारिश हुई है।

01 जून से अब तक बारिश की स्थिति (मिमी. में)

जिला     सामान्य   वास्तविक     +/- फीसद

बोकारो    248.9     139.4       -44

चतरा      234.3      77.7       -67

देवघर     253.2     111.0       -56

धनबाद    282.2     147.8       -48

दुमका     276.5     166.7       -40

पूर्वी सिंहभूम 310.9  304.7       -2

गढ़वा     196.2       72.0       -63

गिरिडीह   257.7      141.0      -45

गोड्डा    236.3       44.7       -81

गुमला    291.0       194.4      -33

हजारीबाग 269.5      140.9      -48

जामताड़ा  298.9      153.3      -49

खूंटी      289.8      123.3      -57

कोडरमा   235.4      115.1      -51

लातेहार    239.4      144.2      -40

लोहरदगा   247.0      251.7     +2

पाकुड़     298.8       59.3      -80

पलामू     180.7       130.9     -28

रामगढ़     255.2      134.4     -47

रांची       280.7      182.8     -35

साहिबगंज  351.9      345.2     -2

सरायकेला-खरसांवा  282.6  210.2 -26

सिमडेगा   319.5       264      -17

पश्चिमी सिंहभूम  273.9  202.4  -26

झारखंड    265.4     164.4      -38   


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.