Move to Jagran APP

हटेंगे मुख्यालय में अरसे से जमे अफसर

बिजली महकमे की कार्यप्रणाली सुधारने और राजस्व में बढ़ोतरी की कवायद परवान चढ़ रही है। इस सिलसिले में एक ही स्थान खासकर राजधानी और मुख्यालय में अरसे से जमे पदाधिकारियों को इधर-उधर किया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM (IST)
हटेंगे मुख्यालय में अरसे से जमे अफसर
हटेंगे मुख्यालय में अरसे से जमे अफसर

रांची : बिजली महकमे की कार्यप्रणाली सुधारने और राजस्व में बढ़ोतरी की कवायद परवान चढ़ रही है। इस सिलसिले में एक ही स्थान, खासकर राजधानी और मुख्यालय में अरसे से जमे पदाधिकारियों को इधर-उधर किया जाएगा। विभागीय समीक्षा बैठक में यह तथ्य उभरकर आया है कि कई पदाधिकारी राजधानी में अरसे से जमे हैं। इनका तबादला नहीं हुआ है और इससे कार्यप्रणाली बुरी तरह प्रभावित हुई है। निर्देश दिया गया है कि सभी ऊर्जा कंपनियों में इस कवायद को अंजाम दिया जाएगा। इधर, आदेश मिलने के बाद सूची बनाने की तैयारी आरंभ हो गई है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि राजस्व वसूली में सबसे बड़ी बाधा कुछ पदाधिकारियों की कारगुजारी है। ढिलाई की वजह से हरेक माह उपभोक्ताओं तक बिजली का बिल नहीं पहुंच पाता। इसका सीधा असर राजस्व वसूली पर पड़ता है। हाल ही में रांची विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक समेत कई पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद राजस्व वसूली के लिए व्यापक राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।

ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव सह झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बिजली वितरण वितरण, संचरण निगम और बिजली उत्पादन निगम के अधिकारियों को दक्षता बढ़ाने का निर्देश दिया है। विभागीय बैठक में उन्होंने कुशल वित्तीय प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर दिया। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नए बन रहे ग्रिड और संबंधित संचरण लाइनों का लाभ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली के रूप में मिलना चाहिए। इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि तमाम योजनाओं पर तेजी से काम हो। इसमें राशि की कमी का बहाना नहीं चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.