झारखंड में दो दिनों में वज्रपात से 14 की मौत, कई जख्मी Ranchi News
Jharkhand. वज्रपात की घटनाओं में झारखंड में बुधवार और गुरुवार को 14 लोगों की जान चली गई जबकि कई घायल हैं। इन घटनाओं में कुछ मवेशियों की भी मौत हुई ह
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 11:23 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 07:58 PM (IST)
रांची, जेएनएन। राज्य में मानूसन की बारिश की रफ्तार भले धीमी हो लेकिन वज्रपात ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को वज्रपात से पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में आठ लोगों की मौत हो गई। बुधवार को भी वज्रपात से राज्य के अलग-अलग जिलों में छह मौतें हुई थीं। इस तरह दो दिनों में राज्य में 14 की जान वज्रपात ने ले ली है। लातेहार में सर्वाधिक तीन लोगों की जान गई है। लातेहार के महुआडांड थाना क्षेत्र के कुकुदपाठ गांव में बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मूसलाधार बारिश के साथ व्रजपात में 38 वर्षीय मदन नगेशिया की मौत हो गई।
वहीं सदर थाना क्षेत्र के तुबेद गांव में व्रजपात से कैमा निवासी जमुना उरांव की पत्नी धानो देवी (30 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं चंदवा प्रखंड के केकराही (माल्हन) गांव में वज्रपात से सहबू गंझू (पिता कंचन गंझू) की मौत हो गई। पलामू के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सूठा गांव में दोपहर बाद हुए वज्रपात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुरेंद्र चौधरी (20 वर्ष) सूठा गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी का पुत्र था। घटना में परिवार के तीन सदस्य घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है।
लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र के भौंरों पंचायत अंतर्गत बलुवा टोली में गुरुवार को तेज बारिश के साथ हुई वज्रपात की घटना दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में बलूवा टोली निवासी पाचू उरांव (70 वर्ष) व कसपुर गांव निवासी एतवा उरांव का पुत्र जगरनाथ उरांव (40 वर्ष) शामिल हैं। गुमला जिला के अलग-अलग स्थानों पर हुई वज्रपात में दो लोगों की मौत हो गई। बसिया थाना के लवाकेरा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर सूरज महतो की मौत हो गई। जारी में पिलैयडीह टोली के समीप हुई वज्रपात की घटना में बंडोटोली गांव के प्रदीप लकड़ा (30 वर्ष) की मौत हो गई।
बुधवार को रांची के बुढ़मू क्षेत्र के अतकान में वज्रपात से 12 वर्षीय कुंदन मुंडा और अनगड़ा में राजाडेरा महुआढीपा के पास वज्रपात में नौ वर्षीय पूजा कुमारी की मौत हो गई। वहीं गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र के अमनारी गांव में बुधवार शाम बूंदाबांदी के बीच हुए वज्रपात में गांव की गीता देवी (35) नाम की महिला की मौत हो गई। इधर देवघर के चितरा क्षेत्र के पलमा गांव में एक युवक शिवचरण मरांडी (35) की मौत हो गई, जबकि लखीश्वर सोरेन झुलस गए, जबकि जिले के रिखिया के बिहरोजी गांव में वज्रपात से राजेंद्र यादव के फूस के घर में आग लग गई।
उधर दुमका के जामा थाना क्षेत्र के कठनारा गांव में वज्रपात से आदिवासी महिला फूलमनी मरांडी की मौत हो गई। दूसरी ओर गोड्डा जिले में आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आकर सुंदरपहाड़ी में देवी पहाडिय़ा नामक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बोकारो के चंदनकियारी के लंका गांव मसंजय कुमार महतो नामक युवक की बुधवार शाम वज्रपात से मौत हो गई। गोड्डा के सुंदरपहाड़ी, पोड़ैयाहाट और अमरपुर में कुछ मवेशियों की वज्रपात की चपेट में आकर जान चली गई। रांची के बुढ़मू के करंबा और अनगड़ा के पैका बरियाटोली गाव में भी कुछ मवेशियों की मौत की सूचना है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें