Move to Jagran APP

झारखंड में ठंड से और छह मौतें, तापमान थोड़ा चढ़ा

Cold Wave in Jharkhand. ठंड के कारण रांची, जमशेदपुर और गढ़वा जिले में छह लोगों की मौत हो गई।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 12:44 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 12:50 PM (IST)
झारखंड में ठंड से और छह मौतें, तापमान थोड़ा चढ़ा
झारखंड में ठंड से और छह मौतें, तापमान थोड़ा चढ़ा

रांची, जासं। झारखंड में कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। पूरे राज्य में शीतलहर चल रही है, जबकि कुछ जगहों पर धूप खिलने के कारण कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि शाम होते ही सर्द हवाओं ने कंपकंपाना शुरू कर दिया। वहीं, ठंड से मंगलवार को राज्य में पांच और की मौत हो गई। रांची व गढ़वा में दो-दो और जमशेदपुर व पलामू में एक-एक की जान ठंड ने ली है। पिछले तीन दिनों में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत की वजह कड़कड़ाती ठंड बनी है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कांके का 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी सोमवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि आगामी चार दिनों तक पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। रात में न्यूनतम तापमान सामान्य तापमान की अपेक्षा एक-दो डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। रांची व आसपास के क्षेत्रों में सुबह में कुहासा छाने की संभावना है, जबकि बाद में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

ठंड से मौतें : गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर एवं खूरा गांव में सोमवार की रात ठंड लगने से दो लोगों की मौत हो गई। कंचनपुर गांव के बेलवादामर टोला निवासी पीरु भुइयां (75 वर्ष) एवं खूरा निवासी स्वर्गीय लंगड़ उरांव की विधवा दुखनी कुंवर (72 वर्ष) की मौत ठंड लगने से हो गई। रांची : बेड़ो के तुको गांव निवासी लगभग 59 वर्षीय धनी महतो की सोमवार की रात्रि ठंड लगने मौत हो गई। थाना क्षेत्र के जोरार पंडित सदन में रहने वाली 65 वर्षीया महिला रीना देवी की मृत्यु ठंड लगने से सोमवार की रात को हो गई है। जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन से रेल पुलिस ने 65 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.