वज्रपात से छह की मौत कई घायल
रांची : मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वज्रपात से दुर्घटना की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार
रांची : मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वज्रपात से दुर्घटना की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार देर रात व सोमवार को वज्रपात से पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा व गुमला में छह लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग व पशु घायल हो गए। पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव में सोमवार की शाम 4.30 बजे वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आठ वर्षीय विशाल कुमार व 12 वर्षीय रिशान आलम के रूप में हुई है। वहीं गढ़वा के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के ¨पडरिया गांव में सोमवार को तीन बजे हुई वज्रपात में एक युवक नीरज कुमार की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा मनु कुमार घायल हो गया। इधर लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम वज्रपात होने से घटना स्थल पर एक की मौत व एक घायल हो गए हैं।
मृतक की पहचान बरवाडीह रेलवे विभाग में कार्यरत गार्ड विशाल कुमार ¨सह (19) के रूप में हुई है। वही कमलेश कुमार ¨सह गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं लोहरदगा के किस्को थाना अंतर्गत परहेपाट गांव में सोमवार को वज्रपात से एक किसान सैमुल अंसारी (50) की मौत हो गई। वह खेतों में बिचड़ा डालने की तैयारी कर रहा था। इधर गुमला जिला के भरनो प्रखंड के सिंगरौली गाव में वज्रपात से एक किसान व दो पशु की मौत हो गई है। वहीं चतरा व लातेहार में भी वज्रपात से दो-दो पशु के मरने की सूचना है।