Move to Jagran APP

सिल्ली में सुदेश जीते तो चौथी बार होंगे विधायक, सीमा जीतीं तो पहली महिला विधायक

झारखंड के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सुदेश महतो जीते तो चौथी बार विधायक होंगे और सीमा महतो जीतीं तो पहली महिला विधायक।

By Edited By: Published: Mon, 28 May 2018 10:48 PM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 05:34 PM (IST)
सिल्ली में सुदेश जीते तो चौथी बार होंगे विधायक, सीमा जीतीं तो पहली महिला विधायक
सिल्ली में सुदेश जीते तो चौथी बार होंगे विधायक, सीमा जीतीं तो पहली महिला विधायक

आशीष झा, रांची। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में परिणाम जो भी हो, रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इस चुनाव में मुख्य तौर पर मुकाबला आजसू प्रमुख सुदेश महतो और झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो की पत्‍‌नी सीमा महतो के बीच है। इसके अलावा जो प्रत्याशी हैं वे कुछ क्षेत्र विशेष में ही अपना प्रभाव छोड़ पाते दिख रहे हैं। अब मुकाबले में दोनों में से किसी की भी जीत एक रिकॉर्ड बनाएगी। इस क्षेत्र से आज तक कोई महिला विधायक नहीं बनी है तो दूसरी ओर चार बार विधायक भी कोई नहीं बना है। सुदेश जीते तो चौथी बार विधायक होंगे और सीमा जीतीं तो पहली महिला विधायक।

loksabha election banner

बड़ी बात यह है कि महिलाओं की भूमिका इस चुनाव में प्रभावशाली दिख रही है और ऐसा लग रहा है कि मतदान को पहुंचने वाली महिलाओं में से अधिक जिसे वोट करेंगी वही जीतेगा। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में दोनों प्रमुख प्रत्याशियों ने महिलाओं को आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सीमा महतो को महिला होने का फायदा मिला तो सुदेश महतो की पत्‍‌नी ने इसकी भरपाई करने की कोशिश की। टीम सुदेश ने भी इस चुनाव में महिलाओं को आकर्षित करने में कोई कोस कसर नहीं छोड़ी और कई जगह मतदान केंद्रों पर महिला कार्यकर्ता एक्टिव दिखीं। दूसरी ओर, सीमा महतो के पक्ष में झामुमो कार्यकर्ता सुदेश विरोधी मतों को एक करने में लगे रहे। एक दर्जन से अधिक विपक्षी दलों का समर्थन भी इन्हें मिला है।

वहीं, सुदेश के कार्यक्रमों से लेकर मतदान तक भाजपा कार्यकर्ता कभी सक्रिय नहीं दिखे। कुल मिलाकर सुदेश अकेले लड़ते दिखे तो सीमा के साथ प्रतिद्वंद्वी रही पार्टियों के कार्यकर्ता भी थे। सिल्ली के रिकॉर्ड बनने के पीछे आंकड़ों को देखें तो यहां अब तक 15 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। पहले दो चुनावों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की लेकिन इसके बाद कई पार्टियों के पास यह सीट गई। पूर्व में तीन बार सीपीएम के नेता राजेंद्र सिंह इस क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं और कुल मिलाकर 13 वर्ष इस क्षेत्र के विधायक रहे। सुदेश के नाम भी तीन जीत हैं और वे कुल मिलाकर 14 वर्ष तक विधायक रहे हैं। तीन टर्म पूरा करनेवाले दोनों विधायकों का एक-एक टर्म छोटा रहा है। इनके अलावा कांग्रेस के केशव महतो कमलेश भी दो बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस, वामपंथी दलों से लेकर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अलग-अलग समय पर इस क्षेत्र के मतदाताओं को प्रभावित किया है।

अब तक सिल्ली के विधायक :

1952 भोलानाथ भगत (कांग्रेस)
1957 भोलानाथ भगत (कांग्रेस)
1962 जागेश्वर चौधरी (स्वतंत्र)
1967 बी. स्वांसी (जन क्रांति दल)
1969 वृंदावन स्वांसी (शोषित दल)
1972 रामरतन राम (कांग्रेस)
1977 राजेंद्र सिंह (सीपीएम)
1980 राजेंद्र सिंह (सीपीएम)
1985 केशव महतो कमलेश (कांग्रेस)
1990 राजेंद्र सिंह (सीपीएम)
1995 केशव महतो कमलेश (कांग्रेस)
2000 सुदेश कुमार महतो (यूजीडीपी)
2005 सुदेश कुमार महतो (आजसू)
2009 सुदेश कुमार महतो (आजसू)
2014 अमित महतो (झामुमो)।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.