Move to Jagran APP

सीता कुमारी हत्याकांड में हत्यारोपी को मिल गया बेल, बहन ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

सोनाहातू इलाके में हुई चर्चित सीता कुमारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से परिजन में नाराजगी है। सीता की बहन सत्य भामा कुमारी का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से महज सात महीने में ही मुख्य आरोपित शुभम सिंह मुंडा का बेल हो गया।

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2021 12:02 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 12:02 PM (IST)
सीता कुमारी हत्याकांड में हत्यारोपी को मिल गया बेल, बहन ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
सीता कुमारी हत्याकांड में हत्यारोपी को मिल गया बेल। जागरण

रांची, जासं । सोनाहातू इलाके में हुई चर्चित सीता कुमारी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से परिजन में नाराजगी है। सीता की बहन सत्य भामा कुमारी का कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से महज सात महीने में ही मुख्य आरोपित शुभम सिंह मुंडा का बेल हो गया। वह जेल से छूटकर बाहर आ गया। अब उससे पूरे परिवार को जान से मारने का खतरा है। इसके अलावा घटना में शुभम का साथ देने वाले अन्य आरोपित बेखौफ होकर खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

loksabha election banner

वह आराेपितों की गिरफ्तारी के लिए कई सक्षम अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के पास गुहार लगा चुकी है। लेकिन उसका गुहार ठंडे बस्ते में नजर आ रहा है। अब बहन की मौत पर न्याय की उम्मीद लिए हर दिन अफसरों के कार्यालय का चक्कर काट रही है। बहन की मौत के बाद पूरे परिवार की स्थिति बिगड़ गई है। गौरतलब है कि बीते 26 जून की सुबह सोनाहातू के केतला गांव के कोटाप पहाड़ के पास से सीता का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद किया गया था। बाद में शव की पहचान सीता के रूप में हुई थी। इस मामले में आठ जुलाई को शुभम गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

परिजनों की निशानदेही पर हुआ था खुलासा

जब घर वालों को इस बात जानकारी मिली सीता का शव बरामद हुआ है, तब उन्होंने पुलिस के सामने सीता की शुभम मुंडा के साथ रहने की बात पुलिस को बताई थी। इसके आधार पर पुलिस ने शुभम सिंह मुंडा को गिरफ्तार किया था। सोनाहातू थाना क्षेत्र के तेतला गांव के शुभम और बुंडू थाना क्षेत्र के गांव एड़किया की सीता का प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था। 2018 से ही दोनों लिव-इन में रह रहे थे। उसके बाद 2019 में सतबहिनी के आदित्यपुर में दोनों पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इसबीच जब शुभम आदित्यपुर छोड़ कर अपने घर से तेतला चला गया और सीता वहीं रह गई तब मामला बिगड़ा। जहां शुभम और सीता रह रहे थे, उसके मकानमालिक ने सीता से लगातार किराया देने का दबाव बनाया।

इससे परेशान होकर सीता ने शुभम को फोन पर जानकारी देते हुए उसके पास पहुंची। इसके बाद शुभम उसे अपने घर ले गया। इससे शुभम के घर वाले काफी नाराज हुए। सीता को वापस उसके घर छोड़ने की बात करने लगे। शुभम ने अपने घरवालों की बात ना सुनकर सीता को अपने चाचा के खाली पड़े घर में 3 से 4 दिन तक रखा। इसी दौरान शुभम ने सीता से अपना पीछा छुड़ाने की एक साजिश रची और 20 जून की रात वह बहाने से सीता को कोटाब पहाड़ ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।. हत्या करने के बाद उसके जूते, बैग, समीज, पर्स आदि को वही जला दिया था।

मामले में कई और नए नाम मृतका की बहन की ओर से दिया गया है। संबंधित लोगों की भूमिका की जांच चल रही है। पूरी जांच के बाद ही भूमिका स्पष्ट हो पाएगा। - नौशाद आलम, ग्रामीण एसपी रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.