सिस्टर कांसिलिया और अनिमा की रिमांड अवधी पूरी, भेजी गई जेल
जागरण संवाददाता, रांची : मिशनरीज ऑफ चैरिटी की निर्मल हृदय से बच्चों की बिक्री प्रकरण में जे
जागरण संवाददाता, रांची : मिशनरीज ऑफ चैरिटी की निर्मल हृदय से बच्चों की बिक्री प्रकरण में जेल जाने के बाद रिमांड पर ली गई सिस्टर कांसिलिया और अनिमा इंदवार को जेल भेज गया दिया है। दोनों को कोर्ट ने चार दिनों के लिए रिमांड की अनुमति दी थी। इस दौरान पूछताछ में दोनों ने केवल चार बच्चों की बिक्री में अपनी संलिप्तता जाहिर की है। हालांकि दोनों ने पूछताछ में पुलिस को उलझाने और जांच को भ्रमित करने की कोशिश भी की। पूछताछ में सिस्टर कांसिलिया ने किसी भी तरह की ठोस जानकारी नहीं दी है। यहां तक कि चौथे बच्चे की संलप्तिता स्वीकार करने से इन्कार भी कर दी है। अनिमा से सख्ती बरतने पर कुछ जानाकारी दी है, जिसपर पुलिस जांच कर रही है। बताते चलें कि बीते चार जुलाई को अनिमा जेल गई थी। दूसरे दिन पांच जुलाई को सिस्टर कांसिलिया जेल भेजी गईं थी।
पर्चा देने वाले का नहीं बताया नाम :
रिमांड पर लेने के बाद अनिमा के पास से बरामद पर्चा की पुलिस जांच कर रही है। पूछताछ में अनिमा ने पर्चा देने वाले का सही नाम नहीं बताई है। पर्चा के बारे में पूछने पर बोली कि उसे सिस्टर कांसिलिया ने पर्चा दिया था। जबकि पहले दिन बोली थी कि उसे बाहर से पर्चा दिया गया था। मुलाकाती में पहुंचे लोगों ने पर्चा भेजवाया था। पुलिस इसका पता लगाने में जुट गई है।
क्या लिखा है पर्चा में :
पर्चा में लिखा है कि मैं अनिमा इंदवार मेरे पास 78 हजार रुपये रखे हैं, जिसे करिश्मा को वापस करना है। इसके अलावा 22 हजार रुपये किसी और को देना है। सिस्टर कांसिलिया को इसकी जानकारी नहीं है। इसमें अनिमा को पूरे मामले का आरोप खुद स्वीकार करने के लिए भी लिखे गए हैं। इससे स्पष्ट है कि जांच प्रभावित करने की कोशिश भी की गई है।