Move to Jagran APP

सिमडेगा, गुमला, नवल टाटा अकादमी व आरडीसी सेमीफाइनल में

नवल टाटा झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में टीमें जीत गइ्रं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 02:38 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 06:13 AM (IST)
सिमडेगा, गुमला, नवल टाटा अकादमी व आरडीसी सेमीफाइनल में
सिमडेगा, गुमला, नवल टाटा अकादमी व आरडीसी सेमीफाइनल में

जागरण संवाददाता, रांची: नवल टाटा झारखंड राज्य हॉकी चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में सिमडेगा, गुमला, नवल टाटा हॉकी अकादमी व आरडीसी की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आइएसडब्ल्यूपी स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को खेले गए सबजूनियर वर्ग के पहले मुकाबले में गुमला ने पश्चिम सिंहभूम को 6-0 से पराजित किया। दूसरे मैच में नवल टाटा हॉकी अकादमी ने खूंटी को 7-0 से हराया। तीसरे मैच में पश्चिम सिंहभूम ने रांची को 4-1 से पराजित किया। वहीं जूनियर वर्ग में एकलव्य सेंटर रांची ने सिमडेगा को 5-1 से, नवल टाटा हॉकी अकादमी ने राची को 4-0 से, खूंटी ने रामगढ़ को 5-1 से हराया। एक अन्य मैच में एकलव्य राची ने गुमला को 23-0 रौंद डाला। जूनियर वर्ग में खूंटी ने रामगढ़ को 5-1 से, एकलब्य हॉकी सेंटर ने सिंमडेगा को 5-1 से हराया। सबजुनियर वर्ग में पश्चिम सिंहभूम ने राची को 4-1 से, आरडीडी ने राची 19-0 से पराजित किया। सिंमडेगा को हजारीबाग के खिलाफ वॉकओवर मिला। जबकि आरडीसी और गुमला के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रा रहा।

loksabha election banner

झारखंड के पहलवानों ने एक रजत व दो कांस्य जीता

जागरण संवाददाता, रांची: मंडी (हिमाचल प्रदेश) में संपन्न 39वीं जूनियर पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन स्टाइल एवं 22वीं महिला फ्री स्टाइल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड के पहलवानों ने एक रजत व दो कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया।

झारखंड की ओर से 70 किग्रा वर्ग में विकास कुमार ने रजत तथा 57 किग्रा वर्ग में हिमाशु व 65 किग्रा वर्ग में मनीष गोस्वामी ने कास्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, संघ के पूर्व अध्यक्ष के रवि कुमार, मनोज कुमार, के श्रीनिवासन, पंकज कंबोज, राजीव रंजन, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, सह सचिव संजीव कुमार झा ने पहलवानों को बधाई दी है।

जेएसएसपीएस से 17 नए कुश्ती कैडेट जुड़े

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड स्टेट स्पो‌र्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) में 17 नए कुश्ती पहलवान जुड़ गए हैं। अकादमी में शामिल पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक भोलानाथ सिंह एवं सहायक बबलू कुमार प्रशिक्षण दे रहे है।

----------------

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं ने सिखे आत्मरक्षा के गुर

(छह आरसीएच एसपीओ आठ)

जागरण संवाददाता, रांची: इंटरनेश्नल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के तत्वावधान से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को बूटी मोड़ स्थित आई मेरिट संस्था के 130 महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। इमा के तकनीकी निदेशक सह नेशनल कोच सुनील किस्पोटृा ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर बताए। प्रशिक्षण में नेशनल संदाई श्वेता हेमरोम नें सहयोग किया। इस अवसर पर बबलू, रवानी, प्रीति मेहता, हेमंत शुक्ला, प्रणीत वर्मा उपस्थित थे।

झारखंड को हरा रेलवे फाइनल मे

जागरण संवाददाता, रांची : जयपुर में चल रहे सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में झारखंड महिला टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना शुक्रवार को टूट गया। पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची झारखंड की महिला टीम भारतीय रेलवे के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। सेमीफाइनल मुकाबला खिताब की प्रबल दावेदार रेलवे की टीम ने आसानी से 39-18 अंकों से अपने नाम किया। रेलवे की टीम पूरे मैच में 22 रेड अंक झटके वहीं झारखंड की टीम ने 11 रेड अंक पाए। रेलवे की टीम ने झारखंड को चार बार आलआउट किया। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट से झारखंड की कप्तान अमीषा कुमारी ने पुरस्कार लिया। झारखंड की टीम ने प्रीक्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश को 28-21 से, क्वार्टर फाइनल में बिहार को 26-21 अंकों से पराजित किया था।

------------

टी-20 चैंपियन लीग 23 से

जागरण संवाददाता, रांची: झारखंड स्पो्टर्स अकादमी के तत्वावधान में चैंपियन लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 23 मार्च से राची कॉलेज मैदान में खेला जाएगा। अकादमी के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट राची जिला क्रिकेट संघ से पंजीकृत है। टूर्नामेंट अंडर-14 व 16 वर्ग में होगा। प्रविष्टि की अंतिम तिथि 20 मार्च है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल (8651538333) पर सम्पर्क किया जा सकता है।

------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.