Simdega Corona News: सिमडेगा में आज फिर मिले 02 कोरोना पॉजिटिव, अबतक 17; जानें ताजा हाल
सोमवार को अबतक झारखंड में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान जमशेदपुर में की गई है।
रांची, जेएनएन। सोमवार को अबतक झारखंड में कोरोना के 26 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 10 कोरोना संक्रमितों की पहचान जमशेदपुर में की गई है। लोहरदगा तथा सिमडेगा में भी दो-दो तथा गुमला में एक नया मरीज मिला है। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 662 पर पहुंच गया है।
सिमडेगा में फिर मिले कोरोना के दो पॉजिटिव केस
सिमडेगा में कोरोना संक्रमण के दो और पॉजिटिव मामले सोमवार को सामने आए। जिसमें 1 पुरुष तथा 1 महिला शामिल है। दोनों प्रवासी मजदूर हैं, जिनके सिमडेगा लौटने पर जिला प्रशासन द्वारा दोनों को क्वारंटाइन किया गया था।इधर दो लोगों का कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गय है।
सिमडेगा में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, जिसमें 2 लोग पूर्व में स्वस्थ्य भी हो चुके हैं।विदित हो कि जिले में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होने से लोग भी संशकित है। इधर सिविल सर्जन ने बताया कि उक्त दोनों मरीज मुंबई से आए थे। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अब बीरू स्थित अस्पताल भेजने की कवायद की जा रही है।
सीएस ने यह भी बताया कि चूंकि सरकार का अब नया निर्देश प्राप्त हुआ है कि कोरोना पॉजिटिव का 10 दिनों के बाद पुन: सैंपल लिया जाएगा। रिपोर्ट अगर निगेटिव आता है तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। विदित हो कि पहले 14 दिनों के बाद दुबारा सैंपल लिया जाता था।
सोमवार को झारखंड में मिले 26 कोरोना संक्रमित
- जमशेदपुर : 10
- कोडरमा : 04
- रांची : 02
- हजारीबाग : 03
- लोहरदगा : 02
- गढ़वा : 02
- सिमडेगा : 02
- गुमला : 01