Simdega Corona Update: सिमडेगा में आज मिले 09 कोरोना पॉजिटिव, जानें ताजा हाल
झारखंड में गुरुवार को अबतक कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 14 जमशेदपुर 13 कोडरमा में 10 गढ़वा 9 सिमडेगा और चार मामलों की पहचान हजारीबाग में की गई है।
रांची, जेएनएन। झारखंड में गुरुवार को अबतक कोरोना संक्रमण के 62 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 14 जमशेदपुर, 13 कोडरमा में, 10 गढ़वा में 9 सिमडेगा में और चार मामलों की पहचान हजारीबाग में की गई है। आज के ताजा मामलों के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 821 पर पहुंच गया है। आज के कोरोना संक्रमित 62 मरीजों में कोडरमा से 13 नए मामले सामने आए हैं।
आज गढ़वा से 10, सिमडेगा से 09 और हजारीबाग 04 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज खूंटी में फिर से 03 कोरोना मरीज मिले हैं। गुमला में 03, पलामू में 01, लातेहार में 01 और जमशेदपुर में भी 01 नया मामला गुरुवार को सामने आया। आज कुल 62 मरीज मिले हैं।