Move to Jagran APP

Simdega Corona Update: सिमडेगा में फिर मिले कोरोना के 6 नए मरीज, जानें ताजा हाल

सिविल सर्जन डाॅक्टर पीके सिन्हा ने बताया कि 9 जुलाई को सिमडेगा जिला में ट्रूनेट मशीन से जांचोपरांत 6 कोविड-19 पाॅजिटिव केस पाये गए। इनमें से एक युवक बिहार से वापस लौटा था।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:16 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 05:38 AM (IST)
Simdega Corona Update: सिमडेगा में फिर मिले कोरोना के 6 नए मरीज, जानें ताजा हाल
Simdega Corona Update: सिमडेगा में फिर मिले कोरोना के 6 नए मरीज, जानें ताजा हाल

सिमडेगा, जासं। जिले में कोरोना के फिर 6 नए मरीज मिले हैं। इनमें से  एक युवक बिहार से वापस लौटा था। इस सिमडेगा जिले में कुल 364 केस हो गए हैं। जिनमें से 355 स्वस्थ हो गए हैं। फिलहाल 9 पाॅजिटिव केस सक्रिय है। सिविल सर्जन डाॅक्टर पीके सिन्हा ने बताया कि 9 जुलाई 2020 को सिमडेगा जिला में ट्रूनेट मशीन से जांचोपरांत चार कोविड-19 पाॅजिटिव केस पाये गए। कुंज नगर सिमडेगा के व्यक्ति में कफ के लक्षण थे। कुछ दिन पहले वह बिहार राज्य के औरंगाबाद से लौटे थे।

loksabha election banner

उसने अपना ट्रुनेट मशीन में सैम्पल दिया। जांच रिर्पोट प्राप्त होने के उपरांत पाॅजिटिव पाया गया। उनका झुलनसिंह चैक के समीप इलेक्ट्रोनिक की दुकान है। उन्हें आईसोलेट करने के उपरांत अगल-बगल के दुकानदारों एवं कर्मियों का भी सैम्पल लिया गया है। दो व्यक्ति केरसई प्रखंड के क्वारंटाईन केन्द्र में थें। जिसमें  एक महिला एवं एक पुरुष शामिल है। इनमें किसी प्रकार का लक्षण नहीं है एवं महिला क्वारंटाईन केन्द्र की एक महिला है।सभी संक्रमित व्यक्तियों को आईसोलेट कर दिया गया है।इधर  इटकी जांच केन्द्र से दो पुरुष संक्रमित पाये गए हैं। दोनों  कुटुंगियां के है। वे   क्वारंटाईन केन्द्र में थे।

पूर्व के दो संक्रमित स्वस्थ्य हो गये हैं।  उन्हें  सूखा राशन देते हुए होम कोरेन्टाईन के लिए भेज दिया गया है।उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा है कि प्रवासियों के साथ-साथ गैर प्रवासियों में भी कोरोना के संक्रमण मिल रहे हैं। आम-जन से अपील की है कि वे कम से कम घरों से बाहर निकलें। फिलहाल आवश्यकताओं को सीमित रखें। शारीरिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग अवश्य करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.