Move to Jagran APP

सुखदेव की वापसी पर बोले रामेश्वर, एक साल में दो दलों ने निकाला

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत की वापसी की बातों को सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और यही कारण है कि उन्होंने एक बार फिर कहा है कि एक साल के अंदर दो-दो दलों ने सुखदेव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रविवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान वे मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। ज्ञात हो कि सुखदेव भगत की कांग्रेस में वापसी महज औपचारिकता बनकर रह गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी वापसी पर सहमति दे दी है लेकिन पार्टी में उनकी भूमिका अभी तय नहीं हो पाई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 12:40 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 12:40 AM (IST)
सुखदेव की वापसी पर बोले रामेश्वर, एक साल में दो दलों ने निकाला
सुखदेव की वापसी पर बोले रामेश्वर, एक साल में दो दलों ने निकाला

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत की वापसी की बातों को सहजता से स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और यही कारण है कि उन्होंने एक बार फिर कहा है कि एक साल के अंदर दो-दो दलों ने सुखदेव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। रविवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान वे मीडिया कर्मियों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। ज्ञात हो कि सुखदेव भगत की कांग्रेस में वापसी महज औपचारिकता बनकर रह गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने उनकी वापसी पर सहमति दे दी है लेकिन पार्टी में उनकी भूमिका अभी तय नहीं हो पाई है।

loksabha election banner

इस बीच नोटबंदी की बरसी पर विरोध स्वरूप आयोजित कार्यक्रम में डा. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि अब वक्त आ गया है, जब नोटबंदी घोटाले की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। वक्त आ गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस तबाही की जिम्मेदारी लें, जिसके कारण आम जनता ने लगातार दर्द सहा। नोटबंदी घोटाले की जांच भी होनी चाहिए, ताकि दोषी पकड़े जाएं। देश को जानकारी चाहिए कि कैसे और किन कारणों से न तो काला धन मिला और न ही नकली नोट पकड़े गए और न ही आतंकवाद व नक्सलवाद पर शिकंजा कसा। इस दौरान अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का नुकसान हुआ। कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद समेत अन्य वक्ताओें ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.