Move to Jagran APP

VHP-RSS चंदा लेने के लिए अधिकृत, छत्तीसगढ़ सरकार के सवाल पर राम जन्मभूमि ट्रस्‍ट ने दिया जवाब

Ayodhya Ram Mandir विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अनावश्यक रूप से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान में लगे कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं करे। कहा कि देश के राष्ट्रपति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने भी राममंदिर के लिए राशि दी है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 05:46 PM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 05:43 AM (IST)
VHP-RSS चंदा लेने के लिए अधिकृत, छत्तीसगढ़ सरकार के सवाल पर राम जन्मभूमि ट्रस्‍ट ने दिया जवाब
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखा है।

रांची, [संजय कुमार]। Ayodhya Ram Mandir श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए कहा कि विहिप, राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ व उससे जुड़े समविचारी संगठनों को छोड़कर अन्य किसी संस्था को राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। 9 और 10 नवंबर को दिल्ली में हुई संतों के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में यह तय किया गया कि मंदिर निर्माण में पूरे देश के सभी रामभक्तों का सहयोग होना चाहिए। ट्रस्ट के पास ऐसी व्यवस्था नहीं है कि पूरे देश में यह अभियान चलाया जा सके।

loksabha election banner

विश्‍व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अनावश्यक रूप से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान में लगे कार्यकर्ताओं को परेशान नहीं करे। कहा कि देश के राष्ट्रपति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की राज्यपाल ने भी राममंदिर के लिए राशि दी है। इससे संबंधित चेक विहिप व आरएसएस के पदाधिकारियों ने लिया। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्र लिखकर यह पूछा है कि निधि संग्रह अभियान के लिए किसे अधिकृत किया है।

विनोद बंसल ने कहा कि छत्‍तीसगढ़ सरकार को कैसे नहीं पता है कि ट्रस्ट ने किसे धन संग्रह के लिए अधिकृत किया है। बिना अधिकृत किए ही इस संगठन के लोग पूरे देश में कैसे अभियान चला रहे हैं। बंसल ने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री को आगे आकर यह कहना चाहिए कि मैं निधि समर्पण करना चाहता हूं, राशि ले जाएं। इसके बजाय वहां की सरकार यह पूछ रही है कि किसे अधिकृत किया है किसे नहीं।

ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने कहा कि 1989 में देश के तीन लाख गांवों में राम शिला पूजन हुआ था, तो लोगों ने मंदिर निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया था। उनलोगों की भागीदारी मंदिर निर्माण में कैसे हो, इसपर विचार किया गया। इसलिए तय किया गया कि रामजन्म भूमि आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विहिप के साथ-साथ विश्व की सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन आरएसएस व उनके 40 अनुषांगिक संगठनों को निधि संग्रह के लिए अधिकृत किया जाए। इसके लिए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय व कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी के हस्ताक्षर से विधिवत रूप से पत्र जारी किया गया है। यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में निधि संग्रह का अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व संघ के अनुषांगिक संगठन के लाखों कार्यकर्ता पूरे देश में इस अभियान की सफलता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पत्र लिखकर निधि संग्रह के लिए अधिकृत किया है। 15 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.