Move to Jagran APP

श्रेया ने झारखंड के लिए जीता पहला सोना

रांची झारखंड योग संघ के तत्वावधान में होटवार के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे फेडर

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 07:55 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 06:44 AM (IST)
श्रेया ने झारखंड के लिए जीता पहला सोना
श्रेया ने झारखंड के लिए जीता पहला सोना

रांची : झारखंड योग संघ के तत्वावधान में होटवार के टाना भगत इंडोर स्टेडियम में चल रहे फेडरेशन योग स्पो‌र्ट्स कप में झारखंड के लिए श्रेया सिंह ने पहला स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पश्चिम बंगाल की टीम दो स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि मेजबान झारखंड एक स्वर्ण, एक रजत व दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। ग्रुप ए बालिका वर्ग में झारखंड की श्रेया सिंह ने मेजबान टीम के लिए पहला स्वर्ण जीता। दूसरे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला संपर्क पदाधिकारी राची सह राची जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्रभात शकर ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। चार दिवसीय योग प्रतियोगिता एशियन योग फेडरेशन और योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल और फेडरेशन के महासचिव संजय कुमार झा की देखरेख में चल रही है। दूसरे दिन का परिणाम- सबजूनियर बालिका वर्ग ( 8-11 वर्ष) 1. प्रतिमा दास (पश्चिम बंगाल), श्रेया सिंह (झारखंड), 2. श्रेया भट्टाचार्य (झारखंड) व सृजा साहा (पश्चिम बंगाल), 3. पुष्पिता देवनाथ (पश्चिम बंगाल), भार्गवी मंडल (झारखंड) 4. भूमिका (हरियाणा), शिवगंगा टीके (केरल) 5. एसएच नाव्या (तमिलनाडु), स्वारली उदय ताम्बे (महाराष्ट्र), 6. विकास टीए शिव (केरल), सुनिधि (हरियाणा)। सबजूनियर बालक वर्ग (8-11),1. रितम दास (पश्चिम बंगाल), 2. अमित साह (पश्चिम बंगाल), 3. अमित कुमार (झारखंड), 4. सुस्मीत दास (झारखंड) 5. प्रिंस कुमार (झारखंड), धुव्र शर्मा (उत्तर प्रदेश), 6. एमएन मालगी (कनार्टक), अतुल कृष्णा (केरल)। मौके पर तकनीकी पदाधिकारी इंदु अग्रवाल, आयोजन सचिव रमण कुमार, डा. पीके मित्रा, सुशात भट्ट, कौशिक दत्ता, प्रदीप मिर्धा, सीमा राय, सपन साव, प्रभु कुमार, यश कुमार, भरत साह, वैशाली कर्मकार, अमरेंद्र कुमार विकल, पंकज प्रसाद, रजनी बक्शी, रीमा वर्मा, पूजा रानी, सुशीत बनर्जी, डा. कृष्ण कुमार राय, गणेश भारती आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.