Move to Jagran APP

Shree Jagannath Rath Yatra: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी शुरु, रांची के इस मंदिर को किसने और कब बनवाया, जानें

Shree Jagannath Rath Yatra 2022 इस साल श्रीजगन्नाथ भगवान की रथयात्रा एक जुलाई को निकाली जाएगी। इसको लेकर श्रीजगन्नाथ मंदिर न्यास समिति ने तैयारी शुरु कर दी है। रांची के इस श्रीजगन्नाथ मंदिर को किसने और कब बनवाया जानिए...

By Sanjay KumarEdited By: Published: Mon, 18 Apr 2022 12:01 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2022 12:02 PM (IST)
Shree Jagannath Rath Yatra: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी शुरु, रांची के इस मंदिर को किसने और कब बनवाया, जानें
Shree Jagannath Rath Yatra 2022: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा की तैयारी शुरु

रांची, जासं। Shree Jagannath Rath Yatra 2022 कोरोना संक्रमण के कारण दो साल धुर्वा में श्रीजगन्नाथ भगवान की रथयात्रा नहीं निकल पाई थी। कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है ऐसे में रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इस बार रथयात्रा एक जुलाई को निकाली जाएगी। श्रीजगन्नाथ मंदिर न्यास समिति ने इसकी तैयारी शुरु कर दी है। पुराना रथ जर्जर हो चुका है। ऐसे में नया रथ बनवाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ नये रथ पर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 

loksabha election banner

जर्जर हालत में रथ।

रामकृष्ण मिशन टीवी सेनेटोरियम रथ के लिए देगा लकड़ी

मंदिर समिति के अनुसार रथ के निर्माण में 221 सीएफटी लकड़ी की जरूरत होगी। लकड़ी की व्यवस्था जनसहयोग से होगी। अकेले राम कृष्ण मिशन टीवी सेनेटोरियम द्वारा 100 सीएफटी साल लकड़ी प्रदान किया है। कुछ अन्य सामाजिक संस्थानों ने भी लकड़ी देने का वादा किया है।

पुरी के कारीगर बनायेंगे रथ

जगन्नाथ भगवान का रथ ओडिशा के पुरी के कारीगरों द्वारा बनाया जाएगा। कारीगर रांची पहुंच चुके हैं। जून के दूसरे सप्ताह तक रथ निर्माण पूरा हो जाएगा। वहीं, रथयात्रा से पूर्व जगन्नाथ मंदिर का रंग-रोगन भी होगा। आकर्षक ढंग से साज-सज्जा की जाएगी। जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के उपाध्यक्ष ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने आम श्रद्धालुओं से रथ निर्माण में सहयोग की अपील की है।

331 साल पहले ठाकुर एनी नाथ शाहदेव ने बनवाया था मंदिर

धुर्वा में पुरी के तर्ज पर ही जगन्नाथपुर मंदिर का निर्माण कराया गया था। 331 साल पहले 1691 में बड़कागढ़ के राजा ठाकुर एनी नाथ शाहदेव ने मंदिर का निर्माण करवाया था। पुरी की तरह रांची में भी रथयात्रा धूमधाम से निकाली जाती है। भव्य मेला लगता है। हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.