Move to Jagran APP

राशि के अनुसार के धनतेरस पर करें खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रांची कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान धन्वंतरी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 01:46 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 01:46 AM (IST)
राशि के अनुसार के धनतेरस पर करें खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
राशि के अनुसार के धनतेरस पर करें खरीदारी, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

जागरण संवाददाता, रांची : कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान धन्वंतरी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन घर के सभी कोने पर घी के दीये जलाने चाहिए। भगवान धन्वंतरी की पूजा करने से व्यापार में सुख समृद्धि और रोगों से मुक्ति मिलती है। धनतेरस को बर्तन, चादी-सोने आदि चीजों की खरीदारी और दान का प्रचलन है। यदि व्यक्ति अपनी राशि के हिसाब से धनतेरस की खरीदारी करे जो माता लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी की विशेष कृपा होती है। पं. अजीत मिश्रा बताते हैं कि कई लोग ये नहीं जानते हैं कि धनतेरस के दिन दान करने करने का भी विशेष महत्व है। आइये जानते हैं कि राशि के अनुसार कौन सी चीज इस धनतेरस पर खरीदें और क्या दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेंगी- मेष राशि - मेष राशि के लोगों को इस दिन सोना खरीदना चाहिए। अगर पैसे की कमी हो तो पीतल की कुछ चीजें भी खरीद सकते हैं। इस राशि के लोगों को लोहा या इससे बनी चीजें जरूरत मंद लोगों को दान करना चाहिए। वृषभ राशि- इस राशि के लोगों को अपने रसोई घर के लिए लोहे की बनी कुछ चीजें खरीदना चाहिए। इससे उनकों काफी लाभ होगा। लोहे की बनी चीजें दान करने से भी लाभ होगा। मिथुन राशि- इस राशि वाले लोग भी अपनी किचन के लिए लोहे की बनी कुछ चीजें खरीदें और पीतल की चीजें दान कर सकते हैं। कर्क राशि- सोने या चादी खरीदें, ताबे से बनी चीजें दान करने से लाभ होगा। अगर ताबे का बर्तन दान करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि वह खाली न रहे, उसमें पानी, दूध, या जो कुछ भी आप पसंद कर सकते हैं, भरकर दान कर सकते हैं। सिंह राशि- ताबें की बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिस आप धारण कर सकें। चादी की कोई चीज दान करने से भी लाभ होगा। कन्या राशि- चादी की बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसे आप अपने पूजा करते वक्त या रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। ताबे की बनी कोई चीज दान कर सकते हैं। तुला राशि- रोज पूजा करने में इस्तेमाल होने वाली ताबे की बनी कोई चीज खरीदें। चादी की कोई चीज या सफेद रंग के कपड़े दान करना ठीक रहेगा। वृश्चिक राशि- चादी की बनी कोई चीज खरीदें। ताबे या पीतल से बनी कोई चीज किसी जरूरतमंद को दान करें। इसे कुछ मिठाई के साथ दान करने से लाभ होगा। धनु राशि- ताबे से बनी कोई चीज खरीदें या दान करने से लाभ मिलेगा। मकर राशि- ताबे से बनी कोई चीज खरीदें और चादी से बनी कोई चीज दान करें या सफेद कपड़े या फिर दूध से बनी कोई चीज दान करने से भी लाभ होगा। कुंभ राशि- अपने लिए चादी से बनी कोई चीज खरीदें और ताबे से बनी कोई चीज दान करें, ध्यान रहे कि आप इसे किसी ऐसी चीज के साथ दान करें जिसे पहना या खाया जा सके। मीन राशि- ताबे से बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसका आप रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। अगर संभव हो तो सोने की कोई चीज दान करें, नहीं तो पीतल से बनी कोई चीज भी दान कर सकते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.