Move to Jagran APP

छऊ नृत्य करते भूत-पिशाचों के साथ विवाह स्थल पहुंचेंगे भोलेनाथ

रांची महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी को दोपहर एक बजे श्रीराधा कृष्ण मंदिर स

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 08:32 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 08:32 PM (IST)
छऊ नृत्य करते भूत-पिशाचों के साथ विवाह स्थल पहुंचेंगे भोलेनाथ
छऊ नृत्य करते भूत-पिशाचों के साथ विवाह स्थल पहुंचेंगे भोलेनाथ

जागरण संवाददाता, रांची : महाशिवरात्रि पर 21 फरवरी को दोपहर एक बजे श्रीराधा कृष्ण मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली जाएगी। गाजे-बाजे के साथ नंदी पर सवार होकर शिवाजी विवाह करने जाएंगे। बरात में शामिल हजारों साधु, भूत-पिशाच छऊ नृत्य करते साथ चलेंगे। आतिशबाजी के बीच जीवंत झांकी खास होगी। पूरे रास्ते कलाकार शिव तांडव व कृष्ण लीला पेश करेंगे। नाचते गाते भक्तों की टोली श्री राधा कृष्ण मंदिर से निकल कर मेट्रो गली, रातू रोड, राणी सती मंदिर मार्ग, पहाड़ी मंदिर, गाड़ी खाना, कोर्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक, गांधी चौक, महावीर चौक, किशोरी यादव चौक होते हुए आरआर स्पोर्टिग क्लब मंदिर पहुंचेगी। यहां बरातियों का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया जाएगा। स्वागत सत्कार के बाद शुभ विवाहोत्सव आरंभ होगा। देर रात भोलेनाथ और माता पार्वती विवाह बंधन में बंधेंगे।

loksabha election banner

आतिशबाजी के बीच शिव-पार्वती का होगा जयमाल

विवाह से पूर्व जयमाल की रस्म होगी। इस दौरान 40 फीट ऊंची आकाशीय आतिशबाजी देखने लायक होगी। गगनभेदी जयकारे और पुष्प की बारिश के बीच भाोलेनाथ और माता पार्वती एक दूसरे को माला पहनाएंगे।

दिल्ली व कोलकाता के कलाकार पेश करेंगे कार्यक्रम

बरात के नगर भ्रमण के दौरान देवी-देवताओं से संबंधित एक से बढ़कर एक झांकी झांकी पेश की जाएगी। पूरे रास्ते भजन की गंगा बहेगी। प्रस्तुति के लिए दिल्ली व कोलकाता से विशेष तौर पर कलाकारों को बुलाया गया है। इनको दी गई आयोजन की जिम्मेदारी

बरात का आयोजन श्रीश्री शिव बरात आयोजन समिति, कृष्णानगर कॉलोनी एवं आरआर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से किया जाएगा। बरात के संचालन के लिए सूरजभान सिंह, रमेश सिंह, विक्की यादव, हरविंदर सिंह वेदी, सुनीता देवी, महेंद्र यादव, नंद किशोर अरोड़ा, बिंदु भूषण दुबे, संजीव चौधरी, डॉ अजय छाबड़ा, लाल चिंतामणि शाहदेव को संचालन संरक्षक बनाया गया है। जगदीश बजाज को अध्यक्ष, नवनीत पपनेजा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं सत्येंद्र तिवारी और बिजू वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा दर्जन भर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.