यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shibu Soren Health Update: सीएम हेमंत सोरेन लौटे रांची, शिबू सोरेन की हालत स्थिर
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री हेमंत ...और पढ़ें

HighLights
- शिबू सोरेन की हालत स्थिर बनी हुई है
- हेमंत सोरेन रांची वापस लौटे
- मानसून सत्र की तैयारी तेज
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की हालत स्थिर बनी हुई है। 81 वर्षीय दिशोम गुरु 19 जून से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर गहन निगरानी रख रही है।
उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार शाम रांची लौट आए हैं। रांची लौटने के बाद हेमंत सोरेन का कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। बुधवार को वे झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद गुरुवार को वे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें कई नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे। यह बैठक राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होगी। राज्य सरकार ने एक अगस्त से आरंभ हो रहे विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं।
सत्र के लिए सत्तापक्ष की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए हेमंत सोरेन प्रमुख नेताओं के साथ मंत्रणा करेंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि भारतीय जनता पार्टी को सदन में हावी होने का कोई मौका नहीं दिया जाए।
झामुमो इस सत्र में सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने और विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हेमंत सोरेन की मौजूदगी से सत्तापक्ष को मजबूती मिलेगी और वे विपक्ष के किसी भी राजनीतिक दांव को नाकाम करने की रणनीति बनाएंगे।
