Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2019: 10 दिनों की होगी नवरात्रि‍, इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

इस साल 29 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहा है। आठ अक्टूबर को धूमधाम से विजयादशमी मनाई जाएगी। नवरात्र की षष्ठी तिथि से चहुंओर उत्सव का नजारा होगा।

By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 07:53 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 07:53 AM (IST)
Shardiya Navratri 2019: 10 दिनों की होगी नवरात्रि‍, इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
Shardiya Navratri 2019: 10 दिनों की होगी नवरात्रि‍, इस बार घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

रांची, जासं। शारदीय नवरात्र 29 सितंबर से आरंभ होगा। इस बार नवरात्र 10 दिनों का होगा। आठ अक्टूबर को विजया दशमी धूमधाम से मनायी जाएगी। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ विभिन्न रूपों की पूजा की जाएगी। मां दुर्गा का आगमन एवं गमन दोनों घोड़ा पर है। शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा के घोड़ा पर आगमन अशांति का सूचक है। ज्योतिष एसके घोषाल के अनुसार माता के घोड़ा पर आगमन से देशों के बीच युद्ध हो सकता है। नवरात्र की षष्ठी तिथि से उत्सव का नजारा होगा। अधिकांश पूजा पंडालों का पट इसी दिन खुलेगा। इसके बाद अगले पांच दिनों तक पंडालों में माता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शहर में हर ओर मेला सा नजारा होगा।

loksabha election banner

अलग-अलग दिन माता के नौ रूप की होगी पूजा

  • 29 सितंबर: प्रतिपदा, घट स्थापना, प्रथम शैलपुत्री पूजा
  • 30 सितंबर: द्वितीया, ब्रह्म्मचारिणी पूजा
  • 1 अक्टूबर: तृतीया, चंद्रघंटा पूजा
  • 2 अक्टूबर: चतुर्थी: कुष्मांडा पूजा
  • 3 अक्टूबर: पंचमी, स्कंदमाता पूजा
  • 4 अक्टूबर: षष्ठी, कात्यायनी पूजा
  • 5 अक्टूबर: सप्तमी, कालरात्रि पूजा
  • 6 अक्टूबर: अष्टमी महागौरी पूजा
  • 7 अक्टूबर:  नवमी, सिद्धिदात्री पूजा
  • 8 अक्टूबर: दशमी, विजया दशमी, विसर्जन

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.