Move to Jagran APP

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी को कैसे मिली टीम इंडिया की कमान, शरद पवार ने किया बड़ा खुलासा...

MS Dhoni Jharkhand News Sharad Pawar शरद पवार ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहा कि सचिन से जब मैंने पूछा कि देश का नेतृत्व कौन करेगा। तब सचिन ने कहा कि वो नाम है महेंद्र सिंह धौनी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 12:07 PM (IST)
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धौनी को कैसे मिली टीम इंडिया की कमान, शरद पवार ने किया बड़ा खुलासा...
MS Dhoni, Jharkhand News, Sharad Pawar: शरद पवार ने रांची में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की शान में कसीदे पढ़े।

रांची, राज्य ब्यूरो। MS Dhoni, Jharkhand News, Sharad Pawar एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने रांची में रविवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से जुड़ी यादों को साझा कर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी। एक दो मैच हो चुके थे। उस समय भारत के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। मैं वहां पर था, एक दिन राहुल द्रविड़ आए और उन्होंने कहा कि कप्तान की जिम्मेदारी जो आपने दी है, इससे मैं छुटकारा चाहता हूं। किसी नए को यह जिम्मेदारी दी जाए। मैंने कहा कि देश का कप्तान जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं होगा तो क्या संदेश जाएगा। राहुल ने कहा कि इससे मेरे खेल पर असर पड़ रहा है, देश के लिए मुझे इजाजत दें।

loksabha election banner

शरद पवार ने बताया कि जब मैंने सचिन से कप्‍तानी लेने को कहा तो उन्होंनें भी इन्कार कर दिया। मैंने उनसे पूछा कि देश का नेतृत्व कौन करेगा। तब सचिन ने कहा कि एक ऐसा खिलाड़ी अपने बीच में है, वो नाम है महेंद्र सिंह धौनी। तब धौनी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई और क्रिकेट के क्षेत्र में धौनी के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने कई उपलब्धियां हासिल की। शरद पवार ने कहा कि जैसे यह भूमि भगवान बिरसा मुंडा की है, क्रिकेट के क्षेत्र में यह महेंद्र सिंह धौनी की भूमि है।

एनसीपी प्रमुख ने भाजपा पर साधा निशाना

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रांची की धरती से दिल्ली में सत्ता पर काबिज भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा की सरकार पर देश में साम्प्रदायिकता का जहर फैलाने का आरोप लगाया। रविवार को रांची के हरमू मैदान में आयोजित में एनसीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में शरद पवार ने केंद्र सरकार को किसान आंदोलन और पश्चिम बंगाल चुनाव के मुद्दे पर भी घेरा।

शरद पवार ने अपने संबोधन में विशेष रूप से किसानों के आंदोलन की चर्चा की। कहा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के किसान अपनी समस्याओं को अनशन पर हैं, उनके अनशन को 100 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन देश-दुनिया में जाने वाले प्रधानमंत्री के पास किसानों के पास जाने का समय नहीं है। उनके पास महज 20 किमी दूर अनशन पर बैठे किसानों से मिलने की फुर्सत नहीं है। कहा, किसानों की समस्या को नजर अंदाज करने वालों को दूर करने कर्तव्य आप पर है।

हम थाली बजाने वाले लोग नहीं, थाली में अनाज कैसे आए इसकी चिंता करते हैं

शरद पवार ने कोरोना संकट के समय प्रवासी मजदूरों के पलायन और उनकी मदद से जुड़े एनसीपी कार्यकर्ताओं की यादें भी साझा की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री के थाली बजाने वाले वक्तव्य पर तंज भी कसा कहा, हम थाली बजाने वाले लोग नहीं, थाली में अनाज कैसे आए इसकी चिंता करने वाले लोग हैं।

झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों ने महाराष्ट्र को दिखाया तरक्की का रास्ता

शरद पवार ने झारखंड समेत अन्य पड़ोसी राज्यों का रिश्ता महाराष्ट्र से जोड़ा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग मेहनत करने आते हैं। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के लोगों ने अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को तरक्की का रास्ता दिखाया है।

गैर भाजपा शासित राज्यों में सीबीआइ, ईडी की मदद से हो जुल्म का प्रयास

शरद पवार ने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ एक ही काम कर रही है। जहां उनकी हुकूमत नहीं हैं, वहां सीबीआइ व ईडी की मदद से जुल्म के प्रयास किए जा रहे हैं। यह काम पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भी हाे रहा है। एक महिला जो पिछले दस सालों से सत्ता में है, उसके खिलाफ प्रधानमंत्री, गृह मंत्री समेत 50 मंत्री व कई राज्यों के मुख्यमंत्री लग गए हैं। ममता बहन को दूर करने के लिए केंद्र की ताकत लगाई जा रही है। सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, केरल, तमिलनाडू व असम में भी अन्य राजनीतिक दलों के खिलाफ अधिकार का गैर इस्तेमाल किया जा रहा है।

झारखंड में है देश को आगे ले जाने वाली ताकत

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि झारखंड देश की धान की समस्या हल करने वाला राज्य है, यहां की खनिज संपदा में देश को आगे ले जाने वाली है। देश को आगे ले जाने की ताकत व दृष्टि झारखंड के लोगों में है। इस राज्य की युवा पीढ़ी को एनसीपी विश्वास दिलाती है कि नौजवानों को बेरोजगारी से छुटकरा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.