Move to Jagran APP

Jharkhand Corona Death: झारखंड में कोरोना से एक और मौत, सिमडेगा के रिटायर्ड शिक्षक की गई जान; जानें ताजा हाल

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना से सातवीं मौत हुई। सिमडेगा के कोरोना पॉजिटिव की मौत रांची के रिम्‍स में हुई है। यह मरीज मेडिका से रिम्‍स शिफ्ट किया गया था। उसे किडनी की बीमारी थी।

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 12:01 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:59 AM (IST)
Jharkhand Corona Death: झारखंड में कोरोना से एक और मौत, सिमडेगा के रिटायर्ड शिक्षक की गई जान; जानें ताजा हाल
Jharkhand Corona Death: झारखंड में कोरोना से एक और मौत, सिमडेगा के रिटायर्ड शिक्षक की गई जान; जानें ताजा हाल

रांची, जेएनएन। Jharkhand Coronavirus News Update झारखंड में शुक्रवार को कोरोना से सातवीं मौत हुई है। सिमडेगा के कोरोना पॉजिटिव की मौत रांची के रिम्‍स में हुई है। यह मरीज मेडिका से रिम्‍स में शिफ्ट किया गया था। राज्य में शुक्रवार को कोरोना से एक और मौत  के साथ ही इस खतरनाक महामारी से मरने वालो का आंकड़ा 7 पर पहुंच गया है। मृतक सिमडेगा का रहने वाला था। उसे रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।

loksabha election banner

मेडिका के लैब में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उसे रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था। कोरोना से जान गंवाने वाला यह मरीज किडनी रोग की समस्या से पीड़ित बताया गया है। वह बीते 8-10 दिनों से थी सर्दी खांसी की समस्या से जूझ रहा था। शुक्रवार सुबह रिम्‍स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इससे पहले गुरुवार को भी कोराना संक्रमित एक रिटायर्ड फौजी की मौत रांची में हुई थी। उसे ब्रेन इंजुरी के बाद रिम्‍स में भर्ती कराया गया था। हालांकि मेडिका में कोरोना टेस्‍ट पॉजिटिव आने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने रिम्‍स के डॉक्‍टरों से छुपा ली थी। इधर बीते दिन राज्‍य में कोरोना संक्रमण के कुल 62 नए मामले सामने आए। अबतक झारखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 838 पर पहुंच गया है। जिनमें 7 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से मौत के बाद फैली सनसनी, 26 मई को मेडिका में भर्ती कराए गए थे रिटायर्ड शिक्षक

रिम्स रांची में कोरोना पॉजटिव मरीज की मौत के बाद जिले के जलडेगा प्रखंड मे भी सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मरीज रिटायर्ड शिक्षक थे। जो काफी  लंबे समय से बीमार थे। पिछले 26 मई को किडनी संबंधी समस्या होने के बाद उन्हें मेडिका में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार की देर रात्रि में उनका कोरोना जांच  रिपोर्ट  पॉजिटिव आया था। स्थिति अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें देर रात में ही रिम्स ले जाया गया था, जहां उनकी  मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मरीज को मेडिका में वेंटीलेटर पर रखा गया था। इधर रिटायर्ड  शिक्षक की मौत की  खबर देर रात में ही परिजनों को मिल गई थी। हालांकि बातचीत के बाद परिजनों ने बताया कि डेड बॉडी को जलडेगा नहीं लाया जाएगा। अंतिम संस्कार रांची में कराया जाएगा। विदित हो कि रिटायर्ड शिक्षक के एक पुत्र जलडेगा में ही पारा शिक्षक हैं, वहीं दूसरा बेटा रांची में मेडिका में ही कार्यरत हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.