Move to Jagran APP

रांची के विराट का अद्भुत कारनामा, 11 मिनट 6 सेकंड में उल्‍टा सुनाया 75 से 2 तक का पहाड़ा

Jharkhand Samachar Ranchi News विराट का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी है। आज विराट ने सीएम से मुलाकात की।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 07:17 PM (IST)
रांची के विराट का अद्भुत कारनामा, 11 मिनट 6 सेकंड में उल्‍टा सुनाया 75 से 2 तक का पहाड़ा
Jharkhand Ranchi News मुख्‍यमंत्री के साथ विराट माकन

रांची, जासं। Jharkhand Ranchi News रांची के 7 वर्षीय विराट ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है। उसकी इस उपलब्धि के लिए झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बधाई दी है। दरअसल विराट ने 75 से 2 तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में उल्टा सुनाकर सबको अचंभित कर दिया है। रांची के पंजाबी मोहल्ला नामकुम रेलवे स्टेशन निवासी विराट माकन ने आज मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान विराट के माता-पिता भी साथ थे।

loksabha election banner

विराट देश का ऐसा पहला बच्चा है, जिसने यह कारनामा कर दिखाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विराट को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। आज सीएम से मुलाकात के दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप, विराट की माँ शिल्पी माकन और पिता गगन माकन मौजूद थे। विराट ने 75 से 2 तक का पहाड़ा 11 मिनट 6 सेकंड में उल्टा सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

मुख्‍यमंत्री ने किया रक्‍तदान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गुरुवार को अपने आवास पर रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के ब्लड बैंक के लिए रक्तदान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान मानव जीवन की रक्षा के लिए संजीवनी का कार्य करता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। रिम्स ब्लड बैंक के राजीव रंजन और प्रसेन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री समय-समय पर रक्तदान कर अपना सहयोग देते रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.