सेवा भारती महानगर का वार्षिकोत्सव एक मार्च को
सेवा भारती राची महानगर का वार्षिकोत्सव एक मार्च 2020 को पटेल पार्क तय है।
जागरण संवाददाता, रांची : सेवा भारती, राची महानगर का वार्षिकोत्सव एक मार्च 2020 को पटेल पार्क मैदान, हरमू में आयोजित होगा। आयोजन की व्यवस्था को लेकर रविवार को बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन में बैठक हुई। सेवा भारती महानगर अध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा ने बताया कि सेवा भारती के एक दिवसीय समारोह भव्य रूप से मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर रहेंगे। इस अवसर पर स्वालंबन केंद्र की बहनों का देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता होगी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संगठन एवं महिला सशक्तीकरण पर बल दिया जाएगा। मौके पर स्वयं सहायता समूह निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इस बैठक में मुख्य रूप से सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद, ओमप्रकाश केजरीवाल, बी शिवनाथ, ओमप्रकाश सर्राफ, रामाशकर बगड़िया, सूर्यमणि सिंह, वंदना सिंह, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
80 बस्तियों में चल रहे हैं बाल संस्कार केंद्र
राची महानगर के 80 झुग्गी-झोपड़ियों में चल रहे बाल संस्कार केंद्रों के हजारों बच्चे एवं समर्थ किशोरी संस्कार केंद्र की किशोरी शामिल होंगी। बच्चों द्वारा सामूहिक योगासन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्था समिति का गठन किया गया। जिसमें मंच पंडाल निर्माण व्यवस्था- मिथिलेश्वर मिश्र ,मैदान स्वच्छता- गोपाल सोनी ,मैदान रेखाकन व वाहन पड़ाव- चंदन गुप्ता, जल वितरण- भरत बगडि़या ,भोजन एवं पुरस्कार व्यवस्था - राधेश्याम अग्रवाल, कार्यालय व्यवस्था- रमाकात दुबे, दिनेश उपाध्याय, पत्रकार व्यवस्था- व्यवस्था विमल पारीक, फोटोग्राफी- संजय बोस, स्टॉल व्यवस्था -अनिरुद्ध प्रसाद, वैभवश्री कार्यक्रम प्रमुख -डॉ सीमा सिंह, रानी सिन्हा, समूह गीत प्रतियोगिता व सास्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख -कंचन प्रभा, निशा जयसवाल, स्वागत व अतिथि व्यवस्था-अनुपमा सिन्हा, चिकित्सा डॉ केपी सिन्हा, सुरक्षा- रमेश गुप्ता, दीप प्रज्जवलन व्यवस्था- डॉ निधि सहाय