खेल : साई के लिए खिलाड़ियों का चयन 21 से
हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, वालीबॉल के खिलाड़ियों का होगा चयन जागरण संवाददाता, र
हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, वालीबॉल के खिलाड़ियों का होगा चयन
जागरण संवाददाता, रांची : भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रांची सेंटर के लिए खिलाड़ियों का चयन 21 से 23 फरवरी तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में किया जाएगा। बुधवार को सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सेंटर प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि पहली बार सेंटर में कुश्ती के डे बोर्डिग सेंटर के लिए भी पहलवानों का चयन किया जाएगा। हॉकी व फुटबॉल में 25-25 बालक -बालिकाओं का चयन किया जाएगा। जबकि एथलेटिक्स में 20 बालक-बालिका का चयन होगा। तीरंदाजी में आठ बालक, सात बालिका व वालीबॉल में 15 बालिकाओं का चयन होगा। कुश्ती के लिए 15 बालक व 10 बालिका पहलवानों का चयन किया जाएगा। चयन शिविर में 12 से 16 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। कुश्ती के लिए चयनित पहलवानों को प्रत्येक माह 500 रुपये दिए जाएंगे तथा साल में एक बार उन्हें पूरी किट मिलेगी तथा उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। जबकि अन्य खेलों के लिए चुने गए खिलाड़ियों को प्रतिदिन 225 रुपये का भोजन, रहने, प्रशिक्षण, साल में पांच हजार का पोशाक व खेल सामग्री, पढ़ाई के लिए प्रत्येक वर्ष 11 सौ रुपया दिया जाएगा।