Move to Jagran APP

रांची में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था गुटखा, गोदामों में छापेमारी, 15 लाख का माल बरामद

रांची में प्रतिबंध के बावजूद गुटखा और पान मसाले की बेखौफ बिक्री जारी है। इसको लेकर आज छापेमारी की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 02:15 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 02:15 AM (IST)
रांची में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था गुटखा, गोदामों में छापेमारी, 15 लाख का माल बरामद
रांची में प्रतिबंध के बावजूद बिक रहा था गुटखा, गोदामों में छापेमारी, 15 लाख का माल बरामद

जागरण संवाददाता, रांची : रांची में प्रतिबंध के बावजूद गुटखा और पान मसाले की बेखौफ बिक्री चल रही थी। इसपर रांची जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपर बाजार के आधा दर्जन से ज्यादा गोदामों में छापेमारी की। कई बड़े व्यवसायियों के गोदाम खंगाले गए। इस दौरान 15 लाख से ज्यादा का गुटखा बरामद किया गया है। करीब 40 बंडल प्रतिबंधित गुटखा जब्त हुए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को छापेमारी में 10 घंटे से ज्यादा के समय लग गए। देर रात तक छापेमारी जारी रहा। दैनिक जागरण की ओर से 5 जून के अंक में बिक्री पर रोक, फिर भी खप गया सैकड़ों टन गुटखा शीर्षक से इस पूरे धंधे का खुलासा किया गया। इसके बाद हरकत में आये प्रशासन ने शुक्रवार की दोपहर से ही ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। अपर बाजार के जालान रोड स्थित एक गोदाम में रखे भारी संख्या में पान मसाला के बंडल को जब्त किए गए हैं। हालांकि गोदाम संचालक मौके से फरार हो गया, लेकिन जिस ऑनर ने गोदाम को किराया पर दे रखा था, उनसे टीम ने पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि कई गोदामों से रजनीगंधा, दिलरुबा सहित प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला जब्त किए गए हैं। देर रात तक मामले में एफआइआर दर्ज नहीं कराई गई थी। कई गोदामों में मिले प्रतिबंधित गुटखा, कहीं केवल जर्दा के बंडल :

loksabha election banner

पूरे दिन जिला प्रशासन की टीम अपर बाजार और हरमू क्षेत्र में स्थित गोदामों में छापेमारी करती रही। इस दौरान कई गोदामों में प्रतबंधित गुटखा मिले। तो कई गोदामों में केवल जर्दा के बंडल मिले। सबसे पहले प्रशासन की टीम जेपी सिघानिया के गोदाम में छापेमारी की थी। वहां से भी कई प्रतिबंधित गुटखा बरामद किए गए हैं। टीम में फूड सेफ्टी ऑफिसर एसएस कुल्लू और टोबैको कंट्रोल के डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट सुशांत कुमार के अलावा कोतवाली थाने के पुलिसकर्मी शामिल थी। 31 मई तक गोदाम खाली करने का मिला था निर्देश :

दरअसल झारखंड सरकार ने हाल ही में गुटखा और तंबाकू को प्रदेश में पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने के बाद सभी डिस्ट्रीब्यूटरों को निर्देश दिया था कि 31 मई तक अपने गोदाम को खाली कर देंगे। लेकिन कुछ डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर अब भी गुटखा को दबा कर रखे थे। इसी दिशा में प्रशासन द्वारा नियमित और औचक निरीक्षण किया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर दल बल के साथ छापेमारी की। गोदाम से टीम को पान पराग और कमला पसंद काफी संख्या में रखा मिला। कई डिस्ट्रीब्यूटरों ने माल बाहर भेजने की मांगी थी अनुमति :

रांची जिला अंतर्गत तंबाकू और गुटखा के लिए डिस्ट्रीब्यूटरों की संख्या करीब 20 है। इनमें से छह डिस्ट्रीब्यूटरो ने दूसरे राज्यों में अपना माल भेजने के लिए अनुमति मांगी थी। इन डिस्ट्रीब्यूटरो ने करीब दो करोड़ रुपये का माल भेज चुके हैं। जिन्होंने संबंधित विभाग से अनुमति ली थी। जिला में जो डिस्ट्रीब्यूटर है वह अधिकतर अपर बाजार में है और शेष डिस्ट्रीब्यूटर पंडरा क्षेत्र में है। उल्लेखनीय है कि 31 मई के बाद से जिला प्रशासन की विशेष टीम इस दिशा में जुटी हुई है। टीम बीच-बीच में औचक निरीक्षण कर मामले की जानकारी ले रहा है कि कहीं तंबाकू को स्टॉक तो नहीं है। इसी माह विशेष टीम ने छापेमारी भी की थी इसमें अपर बाजार के एक डिस्ट्रीब्यूटर पर माल रखने का आरोप था। संबंधित मालिक पर एफआईआर भी किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.