यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Seema Patra: पूर्व IAS की पत्नी व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को भेजा गया जेल, नौकरानी को पीटकर अपंग करने का है आरोप
Seema Patra Latest News रिटायर्ड आइएएस अधिकारी की पत्नी व व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को नौकरानी सुनीता के साथ ...और पढ़ें

रांची, राज्य ब्यूरो। Seema Patra Latest News रिटायर्ड आइएएस अधिकारी की पत्नी व व भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को नौकरानी सुनीता के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित करने के मामले में झारखंड की राजधानी रांची के एससी एसटी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए 12 सितंबर तक जेल भेज दिया गया।
बता दें कि राजधानी रांची के अरगोड़ा पुलिस ने आज यानी बुधवार की सुबह सीमा पात्रा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद थाना में पूछताछ की गई। रांची के एससी एसटी कोर्ट में पेश होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए 12 सितंबर तक जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता नौकरानी सुनीता का कोट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया था। अपने दिए बयान में पीड़िता ये आरोप लगाया है कि उसके साथ दरिंदगी की गई है। बताया कि रांची के अशोक नगर स्थित घर में काम करने के बहाने उसे 8 साल से घर में कैद करके रखा था। भरपेट खाना नहीं दिया जाता था, रॉड से पीटा जाता था और गर्म तवे से जलाया जाता था। इसके अलावे अगर वह घर के कमरे में शौच के लिए चली जाती तो उससे मुंह से शौच साफ कराया जाता था।
बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता को फिर से रिम्स में भर्ती करा दिया गया है। जहां युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक की जानकारी के अनुसार, पुलिस को पीड़िता के घरवालों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस का कहना है कि पीड़िता नौकरानी गुमला की रहने वाली है। आठ साल पहले वह रांची में रहकर लोगों के घरों का काम करती थी। इसी बीच पीड़िता आरोपित सीमा पात्रा के घर काम मांगने पहुंंची। पीड़िता को काम तो मिल गया लेकिन उसे नहीं पता था कि वह इसके बाद आरोपित के घर से कभी बाहर नहीं निकल पाएगी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सीमा पात्रा का बेटा आयुष्मान उसे कई बार बचाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। आयुष्मान उसे बचाने की कोशिश करता था इस वजह से सीमा ने अपने बेटे को पागल बना दिया।
