Move to Jagran APP

Save Water at Home: सहेजें पानी की हर बूंद, अपने घर में लगाएं रेन वाटर हार्वेस्टिंग

Save Water Save Life जल संकट का समाधान सिर्फ रेन वाटर हार्वेस्टिंग बताया जा रहा है लेकिन रांची में इसकी रफ्तार बेहद कम है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Wed, 09 Sep 2020 09:03 AM (IST)Updated: Wed, 09 Sep 2020 09:07 AM (IST)
Save Water at Home: सहेजें पानी की हर बूंद, अपने घर में लगाएं रेन वाटर हार्वेस्टिंग
Save Water at Home: सहेजें पानी की हर बूंद, अपने घर में लगाएं रेन वाटर हार्वेस्टिंग

रांची, जासं। झारखंड बीते कुछ वर्षों से भयंकर जलसंकट का सामना कर रहा है। साल दर साल राजधानी रांची का जलस्तर गिरता जा रहा है। यहां के प्रमुख इलाके जैसे डोरंडा, लालपुर, कांके, रातू, बरियातू, धुर्वा, हिनू आदि में गर्मियों के मौसम में पानी की किल्लत आम बात हो चुकी है। रांची समुद्रतल से 651 मीटर ऊंचा है। अधिक ऊंचाई के कारण यहां की हवा में आद्रता कम है, इस कारण यहां के जलस्रोत जल्दी सूख जाते हैं। यहां का भूगर्भ जलस्तर इतना गिर चुका है कि हर साल गहरी खुदाई की जरूरत पड़ती है।

loksabha election banner

ऐसे में इस जल संकट का समाधान सिर्फ रेन वाटर हार्वेस्टिंग बताया जा रहा है, लेकिन राजधानी में इसकी रफ्तार बेहद कम है। रांची में लगभग पौने दो लाख मकान ऐसे हैं जहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा नहीं है। इतने अधिक घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं होने से शहर का भूगर्भ जल स्तर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। इसका परिणाम है कि गर्मी की आहट पाते ही शहर के अधिकांश इलाके ड्राई जोन में बदल जाते हैं।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग से पूरी हो सकती है रांची में पानी की जरूरत

मालूम हो कि 2016 में वर्षाजल बचाने के लिए बनाए गए सख्त नियम के तहत निगम ने घरों, बहुमंजिली इमारतों सहित सभी सरकारी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। इस नियम के तहत जिन घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं होगा, उन घरों से डेढ़ गुना होल्डिंग टैक्स वसूला जाएगा। इसके बावजूद शहर के अधिकांश घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का काम नहीं हो सका है। रांची की जनसंख्या लगभग 10.73 लाख है।

एक आदमी की एक दिन में 135 लीटर पानी की जरूरत से सालभर में रांची को लगभग 53 अरब लीटर पानी चाहिए। अनुमान के मुताबिक 100 वर्ग मी. छत वाले घर से 3 लाख लीटर पानी प्रति वर्ष हार्वेस्टिंग से बचता है। ऐसे में 2 लाख भवनों से लगभग 60 अरब प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में रांची में 7 अरब लीटर पानी अतिरिक्त बचेगा। रांची में पानी की सारी जरूरत सिर्फ वाटर हार्वेस्टिंग से ही पूरी हो जाएगी।

रांची के प्रमुख डैम का जलस्तर

हटिया डैम का जलस्तर : 5.75 फीट

कांके डैम का जलस्तर :  11.6 फीट

रूक्का डैम का जलस्तर : 6.9 फीट

रांची नगर निगम के माध्यम से विभिन्न वार्डों में खराब हैंडपंपों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम में परिवर्तित किया गया है। कुछ वार्ड कार्यालयों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माण कराया गया है। नगर निगम परिषद की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया है कि वार्ड स्तर पर सामुदायिक रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना को प्राथमिकता देते हुए आम लोगों को जागरुक किया जाएगा। होल्डिंग टैक्स के डेढ़ गुणा पेनाल्टी के डर से लोग अपने भवनों व अपार्टमेंट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संरचना का निर्माम करा रहे हैं। -आशा लकड़ा, मेयर, रांची।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराना चाहते हैं तो इनसे करें संपर्क

निगम ने अपने यहां रजिस्टर्ड 17 एजेंसियों के फोन नंबर आम जनता के लिए जारी किया है। एजेंसी के मदद से शहरवासी अपने घर में रेन वाटर हार्वेंस्टिंग सिस्टम बना सकेंग। रांची नगर निगम क्षेत्र के ऐसे मकान मालिक जो अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ऐसे मकान के ऑनरों के लिए निगम ने अपने यहां रजिस्टर्ड 17 एजेंसियों का फोन नंबर जारी किया है। इच्छुक भवन मालिक इन एजेंसियों से संपर्क कर अपने घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करवा सकते हैं। ज्ञात हो कि रांची शहरी क्षेत्र में 1.98 लाख से अधिक मकान हैं। इसमें से मात्र 35 हजार घरों में ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण किया गया है।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनाने के लिए इन एजेंसियों से ले सकते हैं मदद

जारी आदेश में निगम के कार्यपालक अभियंता ने कहा है कि जो लोग जानकार हैं, वे अपनी देखरेख में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण करवा सकते हैं। इसके लिए एजेंसी से संपर्क करने की जरूरत नहीं है। जिन्हें तकनीकी सपोर्ट की जरूरत है, वही एजेंसी से मदद लें।

एजेंसी का नाम और संपर्क नंबर

पंकज झा 9431173445

एडवेट सोलर एंड वाटर 9934060507

लक्ष्य टेक्नोलॉजी 9334390882

थिंक इनोवेटिव सॉल्यूशन 9304605661

विनय प्रसाद 7280000551

अभिषेक मेटल 9334593611

हाइटेक इरिगेशन सिस्टम 9431178759

हर्ष कुमार साहु 7209001117

एचटूओ टैंक क्लीनर्स 9470562034

आरके इंटरप्राइजेज 9570206186

नागमणि एंड कश्यप कंस्ट्रक्शन 9955577355

अनुग्रह इंटरप्राइजेज 9431169605

नेशनल कंस्ट्रक्शन 9939167557

ग्रु कंस्ट्रक्शन 9304471162

ब्लू एलेक्सिर 7292881977

जेएसआइडी कंसल्टेंट 9471585003

काव्या इंटरप्राइजेज 7209436812


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.